सेवा समाप्त-शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति घोटाले में कार्यवाही,यह है पूरा मामला

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।फर्जी अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले शिक्षा विभाग के एक और कर्मचारी को जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शिक्षा विभाग के कर्मचारी जमुना प्रसाद देवांगन के निधन के बाद उनके बेटे चंद्रकांत देवांगन ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। विभाग की तरफ से आवेदन पर बिना पड़ताल किये ही अनुकंपा नियुक्ति दे दी।अनुकंपा नियुक्ति के बाद चंद्रकांत को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला  करगीकला विकासखंड कोटा में सहायक ग्रेड 3 में नियुक्ति दे दी गयी। इसी बीच मुंगेली के आसरे तिवारी ने चंद्रकांत देवांगन की अनुकंपा नियुक्ति को गलत ठहराते हुए चुनौती दी। विभाग की तरफ से जांच की गयी तो चंद्रकांत देवांगन की नियुक्ति को विभाग ने अवैध पाया। शिक्षा विभाग से जुड़ी हम खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े यहाँ क्लिक करें

Join Our WhatsApp Group Join Now

23.09.2019 के निर्देश के मुताबिक दिवंगत परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में हो तो उस परिवार में और किसी को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा सकती है, जबकि चंद्रकांत देवांगन की बहन शिक्षा विभाग में ही पदस्थ थी। लिहाजा विभाग ने चंद्रकांत देवांगन की अनुकंपा नियुक्ति को अवैध मानते हुए उसे जवाब प्रस्तुत करने को कहा।आवेदक के जवाब को विभाग ने संतोषप्रद नहीं पाया, जिसके बाद 10 जून 2021 को जारी किये नियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close