कोषालय कर्मचारियों की लेखापाल से लेखा सहायक के पद पर पदोन्नति,कोषालय कर्मचारी संघ ने की थी मांग

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर-14 अक्टूबर 2020 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय कर्मचारी संगठन द्वारा कोषालय कर्मचारियों की लेखापाल से लेखा सहायक में पदोन्नत होने पर संगठन द्वारा पूर्व में की गई मांग अनुसार पदोन्नति करने हेतु प्रतिनिधि मंडल द्वारा संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन वित्त नियंत्रक तिलक सोरी पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद ज्ञापित किया.संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ जीतेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए किसी भी कर्मचारी को उसी जगह पर पदोन्नत किया जाए.इसके बाद संगठन द्वारा और संभाग में सहायक ग्रेड 3 से लेखापाल के पद पर पदोन्नति करने निर्देश देने तथा तृतीय समय मान वेतनमान देने की मांग की गई.

Join Our WhatsApp Group Join Now

संघ प्रतिनिधि मंडल में डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रांत अध्यक्ष, हरीश कुमार कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष अरुण चोरिया उप प्रांत अध्यक्ष, दीपक देवांगन प्रांतीय महामंत्री,रामाधार साहू प्रांतीय कोषाध्यक्ष संघ के संरक्षक शशिकांत झा , हेमंत कुमार साहू संघ के सलाहकार,रूपेंद्र कुमार साहू प्रांतीय प्रवक्ता, गंभीर नेताम प्रांतीय सचिव, लेख राम साहू प्रांतीय सह सचिव, वीरेंद्र सिंह राठौर प्रांतीय संगठन जीआर बसोने संभागीय अध्यक्ष रायपुर, सुशांत बेलेकर जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला अध्यक्ष धमतरी, हेम सिंह ध्रुव जिलाध्यक्ष बलोदा बाजार, चंद्रशेखर साहू प्रांतीय सह संगठन,जितेंद्र खेस्स,मारुतिध्वज भंडारी, तुलसीराम चेलक,विनोद देवांगन, गोपाल सिंह साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

close