राजस्व विभाग लिपिकों को पदोन्न्त का तोहफा ..सूची जारी..रोहित ने बताया..एकता की जीत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—शासकीय लिपिक कर्मी कर्मचारी संगठन प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने राजस्व विभाग कर्मचारियों के लिए जारी पदोन्नति को लेकर खुशी जाहिर किया है। रोहित तिवारी ने बताया कि संगठन ने राजस्व विभाग में कार्यरत लिपिकों की पदोन्नति को लेकर लगातार प्रयास किया है। लिपिकों की पदोन्नति आदेश के बाद संगठन में खुशी है। इसके लिए संगठन संभागायुक्त के प्रति आभार और धन्यवाद जाहिर करता है।
             लिपिक नेता रोहित तिवारी के अनुसार  राजस्व विभाग मे पिछले कई  सालों से पदोन्नति को लेकर शासन की तरफ से कोई टोस प्रयास नहीं किया गया। संगठन ने मामले को लेकर लगातार संघर्ष कर शासन पर दबाव बनाया। मामले को गभीरता से लेते हुए संभागायुक्त ने लंबित पदोन्नति आदेश जारी कर सालों की मांग को पूरा किया है।
             संभागायुक्त ने आदेश जारी कर सहायक ग्रेड 2 से सहायक अधीक्षक पद पर लिपिको की पदोन्नत किया है।  जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर सभाग के कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, जांजगीर,पेंड्रा और  बिलासपुर के लिपिको को सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत दिया गया है। ,
                       संघ के प्रयास से पदोन्नति आदेश जारी होने पर राजस्व विभाग के कर्मचारियो में खुशी है। रोहित ने बताया कि इसके पहले भी संघ के प्रयास से शासन ने समयमान वेतनमान का आदेश जारी किया था।
               पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद संघ के संरक्षक धनेश ताम्रकार,प्रदेश महामंत्री सुनील यादव,जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, प्रदीप शर्मा जिला सचिव, प्रदीप तिवारी जिला सचिव, वर्षा रानी चरण प्रांतीय सचिव आदि प्राधिकारी गण ने संघ की एकता की जीत बताया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close