Promotion list:बस्तर संभाग के कोषालय कर्मचारियों की पदोन्नति,कोषालय कर्मचारी संघ के प्रयास से 10 मई से पहले आदेश जारी

Shri Mi
3 Min Read

Promotion list/जगदलपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा बस्तर संभाग के सभी जिला कोषालय में दौरा अप्रैल माह में किया गया।मिली जानकारी अनुसार 17 अप्रैल 2023 से 21 अप्रैल 2023 तक कर कोषालय कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत होकर समस्याओं के निराकरण कराने पहल की गई। ट्रांसफर/पोस्टिंग न्यूज अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े,यहां क्लिक करे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने सीजीवाल को बताया  कि बस्तर संभाग के कोषालय कर्मचारियों की सहायक ग्रेड 3 से सहा ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नत करने प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल संघ के वरिष्ठ सलाहकार एसपी केसरी, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन संघ के संभागीय अध्यक्ष पूरन लाल ताती, जिला अध्यक्ष कोडगांव भानु पटेल, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन जगदलपुर से मुलाकात कर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने कहा गया।

जिसके बाद संभागीय अध्यक्ष 1 मई 2023 को संभागीय संयुक्त संचालक से सौजन्य मुलाकात किया गया।जिसमें पदोन्नति 10 मई तक आदेश जारी होने की बात कही गई थी जो आज दिनांक 4 मई 2023 को बस्तर संभाग के सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 के पद पर 7 कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है।

बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष पुरण लाल ताती द्वारा अपने संभाग के कोषालय कर्मचारियों की समस्याओं के लिए सतत संघर्षरत हैं।

कोषालय कर्मचारियों की पदोन्नति आदेश जारी होने पर संघ के प्रांतअध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बधाई प्रेषित करने के साथ-साथ बस्तर संभाग के जुझारू संभागीय अध्यक्ष पूरनलाल ताती को बधाई दी है।

बधाई प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर, उप प्रांताध्यक्ष अरुण चौरियां, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, प्रांतीय प्रचार सचिव द्वारिका वस्त्र कार, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू, प्रांतीय संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, संभागीय अध्यक्ष बस्तर संभाग पूरन लाल ताती, जिलाध्यक्ष बस्तर अविनाश पांडे, जिला अध्यक्ष सुकमा सुखदेव सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष कोंडागांव भानु पटेल, जिला अध्यक्ष कांकेर गौरव द्विवेदी, जिला अध्यक्ष बीजापुर भूपेंद्र कुमार ओगर, जिलाध्यक्ष नारायणपुर दया ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close