भाजपा नेत्रियों का धरना प्रदर्शन..जशपुर दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों के लिए मांगा न्याय..लगाया आरोप..कांग्रेस सरकार में महिलाएं असुरक्षित

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
BJP, Bilaspur Municipal Corporation Election,bjp,launches,campaign,theme song,party,focuses,phir ek baar modi sarkar,gujrat, election, 2017, bjp
बिलासपुर—- भारतीय जनता पार्टी महिला संगठन जशपुर नगर के दिव्यांग केन्द्र में 5 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान  जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेत्रियों ने मौन धारण कर काली पट्टी बांधकर आक्रोश जाहिर किया। कार्यक्रम में बिलासपुर सांसद अरूण साव, भाजपा जिलाध्यक्ष ने शिरकत किया।
 
                      प्रदर्शन के बीच महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से अनेक घटनाओं के साथ-साथ प्रदेश में बच्चियों एवं महिलाओं के साथ दुष्कर्म एवं छेड़ छाड़ की घटनाए बढ रही है। श्रीमती जयश्री चौकसे ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जशपुर के दिव्यांग केन्द्र में पांच बच्चियों के साथ केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों ने शराब पीकर हुडदंग करते हुए बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म किया जो प्रदेश के लिए शर्मनाक है। धरना प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आव्हान पर प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर जिले में भी मोर्चा की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बहनों ने मौन धारण कर धरना प्रदर्शन किया।
 
                        मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती चौकसे ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और  बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। इसलिए सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नही है। जब प्रदेश की महिलाए और बच्चियां सुरक्षित नही है, तो ऐसी निकम्मी नकारा सरकार से क्या अपेक्षा की जा सकती है। मोर्चा की नेत्रियों ने दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों को इंसाफ की मांग की।
 
                                     धरने में बिलासपुर सांसद अरूण साव, भाजपा जिलाध्यक्ष महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विभा राव, महिला मोर्चा जिला प्रभारी सुधा गुप्ता, वंदना जेण्ड्रे, गायत्री साहू, रूपाली गुप्ता, संगीता अग्रहरि, सवीता नामदेव, शोभा कश्यप, चंदना गोस्वामी, कंचन दुसेजा, संतोषी देवांगन पुष्पा तिवारी, पुष्पलता सिदार, संध्या चौधरी, दीपा शर्मा, अंजना वर्मा, मीना गोस्वामी, रीना गोस्वामी, पूनम शुक्ला, गंगा साहू, रश्मि साहू, शैल कश्यप, प्रभा तिवारी, ममता राई, मिनाक्षी यादव सहित महिला मोर्चा की बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
close