विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड ‘‘बस्तर संभाग भृत्य पद की वरियता सूची जारी

Shri Mi
1 Min Read

सुकमा।कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग द्वारा भृत्य पद की वरियता सूची का प्रकाशन किया गया है। जारी सूची के अनुसार 3 मार्च को अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रथम 130 पुरूष अभ्यर्थी, 4 मार्च को क्रमानुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग पुरूष एवं सामान्य वर्ग पुरूष तथा महिला वर्ग के कुल 134 अभ्यर्थी, 5 मार्च को अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला अभ्यर्थी तथा अनुसूचित जनजाति के दिव्यांग पुरूष एवं महिला कुल 129 अभ्यर्थी, 6 मार्च को अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के कुल 37 अभ्यर्थी उपस्थित होकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं। इस सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाईट www.sukma.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, स्थायी जाति-निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, अनापत्ति, अनुभव एवं चयन के संबंध में प्रस्तुत अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति सहित लाईवलीहुड कॉलेज में संबंधित तिथि को प्रातः 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सत्यापन करा सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close