दुर्गा उत्सव समितियों के बीच सरेआम पथराव..एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार….कई घायल..तब कहां थी पुलिस…?

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— पचरी घाट में दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने जा रही समितियों के बीच शुक्रवारी की सुबर जमकर जमकर तांडव हुआ। सिम्स और कोरोना चौक के बीच दो समितियों के कार्यकर्ताओं के बीच डीजे गाड़ी आगे बढ़ाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद गाली गलौच से होकर झूमाझटकी और मारपीट तक पहुंच गया। दोनो तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। लोगों ने डीजे के साथ तोड़फोड़ भी किया। जिससे साउंड सिस्टम को लाखों का नुकसान भी हुआ है। मामले में पुलिस ने पहले दो आरोपियों को पकड़ा और शिकायत दर्ज किए जाने के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दोनों तरफ की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 294,323,506,427,147,307 का अपराध दर्ज किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

पकड़े गए पत्थरबाज और मारपीट के आरोपियों का नाम

1) शैलेष कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 वर्ष निवासी रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर             2) पप्पू कौशिक तिपा शिव कुमार कौशिक उम्र 28 वर्ष निवासी रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा बिलासपुर         3) बिट्टू उर्फ सूरज यादव पिता स्व. संतोष यादव उम्र 24 वर्ष निवासी रपटा चैक चांटीडीह सरकण्डा बिलासपुर        4) दीपक साहू पिता रतन साहू निवासी रपटा चैक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर                      5). नितेश कश्यप पिता योगेश कश्यप उम्र 28 वर्ष निवासी रपटा चौक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर       6) देव भद्रराजा पिता सुरेश भद्रराज उम्र 23 वर्ष निवासी रपटा चौक सरकण्डा बिलासपुर                                         7) अनिकेत यादव पिता श्रवण यादव उम्र 26 वर्ष निवासी शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन बिलासपुर        8)अनुराग उर्फ बजरंग यादव पिता श्रवण यादव उम्र 28 वर्ष निवासी शिव चौक कुदुदण्ड सिविल लाइन             9)नीरज जायसवाल पिता सुरेश जायसवाल उम्र 18 वर्ष निवासी  कुदुदण्ड शिव चैक के पास थाना सिविल लाईन        10) सुभम द्विवेदी पिता अवधेश द्विवेदी उम्र 19 वर्ष निवासी शिव चैक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन लाइन      11) राहुल राजपूत पित रोहित राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी माता चैरा शिव चैक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन 12). हिमांशु राई पिता दीपक राई उम्र 27 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

               सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार दुर्गा विसर्जन के दौरान सुबह लगभग 4.30 बजे रिवर व्यू से सिम्स के रास्ते होते हुए चिंगराजपारा सरकण्डा से ’’माँ आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक’’ और देवकीनंदन चौक से ’’कुदुदण्ड शिव दुर्गोत्सव समिति नवीन तिवारी की अगुवाई में सिम्स चौक पहुंची। इसी दौरान डीडे गाड़ी को आगे बढाने की बात को लेकर चिंगराजपारा दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो ने विवाद शुरू किया। समिति के सदस्यों ने संरकण्डा दुर्गोत्सव समिति के लोगो के साथ डीजे गा़ड़ी पर पथराव शुरू कर दिया।
 
                पथराव के दौरान डीजे समेत गाड़ी बुरी तरह क्षतिगस्त हो गयी। इस दौरान दुर्गा समिति के सदस्यो को चोट भी आयी। इसके बाद दोनो समिति के सदस्य अपने-अपने प्रतिमाओ को लेकर विसर्जन के लिए गोल बाजार की तरफ रवाना हुए। सुबह करीबन 6. बजे करोना चौक के पास कुदुदण्ड समिति के सदस्यों की गाड़ियों पर  सरकण्डा क्षेत्र के लोगो ने लाठी डण्ड और पत्थर से हमला कर दिया। जमकर तोड़फोड़ को अंजाम दिया। इस दौरान कई लोगों ने घातक हथियार भी लहराया।
 
                                पुलिस के अनुसार घटना के बाद दोनो दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो ने थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया।  दोनों टीम के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 और 147 का अपराध दर्ज किया गया। दो आरोपियों को तत्काल धर दबोचा गया। 
 
       पूछताछ के बाद कुल 14 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य आरोपियो की पतासाजी की जा रही है। 
 
सवाल कहां थी पुलिस
     
                   यद्यपि पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पतासाजी का पुलिस दावा भी कर रही है। लेकिन शहर में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर घटना के समय पुलिस कहां थी। यहां जानते हुए भी कि सदर बाजार क्षेत्र बहुत सकरा है। पूर्व निर्धारित रूट के बाद भी मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस क्यों नहीं दिखाई दी।  
close