कुटेलाधाम को किया जाएगा विकसित..पर्यटन बोर्ड चैयरमैन ने कहा..मस्तूरी का विकास उनकी नैतिक जिम्मेदारी..सीएम और अध्यक्ष ने दिया सेवा का मौका

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—–मल्हार कूटेलाधान शिवनाथ और अरपा नदी का संगम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मस्तूरी के विकास की जवाबदारी नैतिक रूप से मेरी है। विकास के लिए हरसंभव ईमानदारी से प्रयास किया जाएगा। यह बातें पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष श्रीवास्तव ने मस्तूरी क्षेत्र के गिधपुरी में आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान कही। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिधपुरी में जबरदस्त स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश्वर भार्गव के संयोजन में मरार पटेल समाज और गिधपुरी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सम्मान समारोह के दौरान आत्मीय अभिनन्दन किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद, मछुवा बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह का भी सम्मान किया गया ।

            कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र राय, जिला पंचायत सदस्य राहुल सोनवानी, मल्हार नगर पंचायत अनिल कैवर्त्य, उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी धर्मेश शर्मा, महामंत्री राकेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

        स्वागत समारोह को अटल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि मस्तूरी में सांसद और विधायक विपक्षी पार्टी के हैं। मेरी जिम्मेदारी मस्तूरी के विकास को लेकर बढ़ जाती है। मस्तूरी विधानसभा के विकास के लिए हमेशा तत्पर हूं। अटल ने कहा कि लोकसभा का प्रत्याशी भी रहा। मस्तूरी विधानसभा के मतदाताओं ने मुझे लीड दिलाई थी। इसलिए मेरी नैतिक जवाबदारी है कि मस्तूरी के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूं। इस दौरान अटल ने मस्तूरी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जाहिर किया।

          पर्यटन बोर्ड चैयरमैन ने कहा कि मस्तूरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। जहां अरपा और शिवनाथ का मिलन हुआ है, उस स्थल पर चतुर्भुज भगवान की प्रतिमा है। उसे विकसित करने का प्रयास करूंगा। ग्राम कूटेलाधाम में संत गुरूघासीदास की पुत्री की समाधि स्थल है। मल्हार की डिंडेश्वरी देवी और पुरातत्व विभाग को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास करूंगा। अटल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रति हमेशा आभारी रहूंगा कि मस्तूरी की जनता ने दिल से प्यार जाहिर किया है। 

           जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने सम्मान समारोह में कहा कि किसानों के हित में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गयी है। जोंधरा में सहकारी बैंक की नई शाखा बहुत जल्द ही किया जाएगा। पहले से चल रही जिला सहकारी बैंक की शाखाओं में आधुनिकीकरण किया जाएगा। एटीएम मशीन की सुविधा प्रदान की जायेगी। सहकारी समितियों में भी किसानों की बैठने की व्यवस्था शेड की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम को रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र धीवर, अरूण सिंह चौहान, अभय नारायण राय ने भी संबोधित किया।

close