PWD विभाग में हड़कम्प…3 दिन नहीं खुलेगा ताला..कोरना पाजीटिव मरीज मिलने के बाद उठाया गया कदम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- एक ठेकेदार के कोरोना पाजीटिव रिजल्ट आने के बाद पीडब्लूडी विभाग में हड़कम्प मच गया है। आनन फानन में प्रशासन ने दो डीविजन समेत सीई,एसई और ईएण्डएम डिविजन को तीन दिन के लिए बन्द करने का आदेश दिया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को टेस्ट कराने को भी कहा है। 

                   जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार जिसकी ट्रैवलिंग हिस्ट्री के साथ पार्टी में इन दिनों आना जाना हुआ। इसी बीच वह कोरोना की चपेट में आ गया। एक जुलाई को वह सीई,एसई समेत इएण्डएम डिवजिन के अलावा डीविजन एक और दो में आना जाना हुआ। इसी बीच उसे तबीयत को लेकर कुछ शिकायत आयी। ठेकेदार ने टेस्ट करााया। और रिजल्ट पाजीटिव आया है। खबर के बाद हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची।

            जिला प्रशासन ने तत्काल सभी कार्यालय को तीन दिन के लिए बन्द करने का आदेश दिया। साथ ही सभी कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट की भी बात कही।जानकारी हो कि पांचों विभाग को मिलाकर करीब 100 से अधिक कर्मचारी प्रभावित हुए है। साथ ही कर्मचारियों का परिवार भी अछूता नहीं रह गया है। फिलहाल सभी लोगों को टेस्ट कराए जाने का आदेश दिया गया है।

 एफआईआर दर्ज करने की मांग

        नाम नहीं छापने की शर्त पर पीड़ब्ल़डी विभाग के कुछ कर्मचारियों ने आक्रोश जाहिर करते हुए ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने बताया कि जब ठेकेदार टेस्ट करवा लिया था। उसे घर में बैठककर रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था। उसका रायपुर हमेशा आना जाना होता है। इस बीच वह दो तीन शादियों में शामिल होने बाहर गया। इस बात की उसने किसी को जानकारी नहीं दी। ऐसी सूरत में सच्चाई छिपाने के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ महामारी की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया जाना जरूरी है। 

 

TAGGED:
close