तेजी पर रडार की नजर..संयुक्त टीम की कार्रवाई में ..30 से अधिक भारी वाहनों की गयी कार्रवाई.

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पिछले दिनों भोजपुरी टोल प्लाजा के पास ट्रक दुर्घटना के बाद पुलिस चेकिंग अभियान को हाइवे पर तेज और सख्त कर दिया गया है। पलिस कप्तान के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारियों की टीम ने सीएसपी चकरभाटा, हिर्री थाना, यातायात पुलिस के साथ हाइवे पर भारी वाहन ट्रकों की जांच की है। बताते चलें कि टोल प्लाजा के पास ट्रक दुर्घटना में वाहन चालक की जलकर  मौत गयी है।
 
       पुलिस कप्तान के निर्देश और टोल प्लाजा के पास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल के मार्गदर्शन में भारी वाहनों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया चकरभाठा, हिर्री थाना पुलिस ने यातायात तिफरा टीम के साथ ट्रक बसों को चेक किया गया।
 
             पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पार्किंग लाइट, इंडिकेटर, हार्न को चेक किया गया। इसके अलावा तेज गति वाहन चलाने वालों पर स्पीड राडार गन विथ प्रिंटर से नजर रखा गया।  हाईवे में रॉन्ग पार्किंग पर कार्रवाई की गयी।
 
                     पुलिस प्रशासन के अनुसार सघन  जांच कार्यवाही संभावित दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को ध्यान में रखकर किया। इस दौरान 30 से अधिक ट्रक वाहनों के खिलाफ नियम निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर कार्रवाई की गयी। 
 
                  संयुक्त वाहन जांच कार्यवाही में थाना हिर्री से सहायक उपनिरीक्षक सुरेश साहू, आरक्षक बलराम विश्वकर्मा तथा यातायात थाना तिफरा के थाना प्रभारी निरीक्षक पी0आर0 सक्सेना, आरक्षक विजय साहू , हरिवंश पटेल, डाकेश्वर साहू, दिनेश प्रधान इस जांच कार्यवाही में उपस्थित हुए

भि

Join Our WhatsApp Group Join Now
close