राहुल गांधी ने दिया जवाब,कुत्‍ते का वीडियो पोस्ट कर बोले-मेरे ट्वीट ये करता है

    rahul gandiनईदिल्ली।पिछले दिनों ऑफिस ऑफ राहुल गांधी यानी कांग्रेस उपाध्यक्ष का ट्विटर हैंडल काफी सक्रिय दिखने लगा।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया में एक नए अवतार में सामने आए हैं,अब वह मोदी सेना को उनकी ही भाषा में जवाब देने में सिद्धहस्त होते जा रहे हैं। राजनीतिक तौर पर सबसे ज्यादा प्रताड़ित चेहरा माने जाने वाले राहुल गांधी आज अपने विरोधियों को जैसे उनके ही हथियार से परास्त करते दिख रहे हैं।आज उनके ट्वीट्स सबसे ज्यादा रीट्वीट हो रहे हैं।सबसे ज्यादा लाइक किये जा रहे हैं। लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि आखिर कौन है वह जिसने सोशल मीडिया में कांग्रेस के कुंद हथियार को एक नई धार मुहैया करा दी है। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में इस बात की चर्चा होने लगी कि आखिर राहुल गांधी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर इतना शानदार परफॉर्म कैसे कर रहे हैं।
    cfa_index_1_jpg

    Join WhatsApp Group Join Now

                                                राहुल गांधी ने इसका जवाब देने के लिए ट्विटर पर अपने पेट डॉग का एक विडियो शेयर किया है। इस ट्वीट में राहुल उन आरोपों पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं जिनमें कहा जाता है कि उनका ट्विटर अकाउंट वह खुद हैंडल नहीं करते। राहुल अपना ट्वीट खुद हैंडल करते हैं, इस बात को रोचकता के साथ दिखाने के लिए यह ट्वीट किया गया है। इस विडियो में राहुल गांधी की आवाज भी सुनी जा सकती है, जिसमें वह अपने पालतू डॉगी को पुचकारते हुए नमस्ते करने के लिए कह रहे हैं।

    https://twitter.com/i/web/status/924531438661148673

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    close