राजधानी पुलिस एक्शन मोड मे,हुक्काबार मे दी दबिश

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को एसपी-डीएसपी की क्लास लगाते हुए प्रदेश में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उन्होंने हुक्का बार पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया है, बावजूद इसके राजधानी रायपुर के कई इलाकों में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। हुक्का बार संचालन की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने तेलीबांधा इलाके के तीन हुक्काबारों पर दबिश देकर हुक्का और नशे का सामान जब्त किया है।मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में पुलिस की टीम ने देर रात ाफ एंड हाफ, व्हाइट आर्क कैफे और मिनिस्ट्री कैफे हुक्का बार में दबिश दी है।पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का और नशे का सामान जब्त किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close