CM Bhupesh का रायगढ़ दौरा,भेंट मुलाकात की बड़ी घोषणाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chhattisgarh के सीएम भेंट मुलाकात प्रोग्राम के दौरान रायगढ़ जिले में है।इस दौरान श्री बघेल की बड़ी घोषणाएं है जिनमे। तमनार से उरबा होते हुए लैलूंगा तक 28 किलोमीटर सड़क निर्माण।
ऽ तमनार में नवीन ग्रामीण सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोली जाएगी।
ऽ तमनार में उप कोषालय खोला जाएगा।
ऽ शासकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय तमनार में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं शुरू करवाई जाएगी।
ऽ ग्राम सराईपाली में उप तहसील कार्यालय खोला जाएगा।
ऽ ग्राम धौराभाठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
ऽ ग्राम हमीरपुर से बरकछार से बंजारी अड़बहाल तक कुल 19 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
ऽ ग्राम गोढ़ी में समूह नल-जल योजना की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
ऽ शासकीय कन्या प्राथमिक शाला लैलूंगा का नामकरण सेठ जयदयाल सिंघानिया के नाम पर किया जाएगा।
ऽ ग्राम कुंजेमुरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा।
ऽ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार को स्वर्गीय श्री जयलाल चौधरी के नाम पर नामकरण किया जाएगा।
ऽ रेंगारबहरी से घरघोड़ा सीमा तक 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण।
ऽ पेलमा से मड़ियाकछार तक 6 किलोमीटर सड़क निर्माण।

ग्राम चपले, विकासखण्ड खरसिया-
चपले भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं

ऽ चपले में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल।
ऽ काली माता मेला आयोजन हेतु प्रतिवर्ष 10 लाख रूपए की स्वीकृति।
ऽ पुलिस सहायता केंद्र चपले का पुलिस चौकी में उन्नयन।
ऽ कोतरा में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना।
ऽ चपले में नवीन सामुदायिक भवन एवं पीडीएस भवन का निर्माण।
ऽ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया में सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन जांच की सुविधा।
ऽ खरसिया में ओबीसी बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण।
ऽ नहरपाली समपार में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति।
ऽ ग्राम चपले में श्री अरविंद के घर से श्री गोकुल के घर तक 400 मीटर सीसी रोड।
ऽ श्री तुलाचरण के घर से श्री प्रकाश के घर तक 250 मीटर सीसी रोड।
ऽ श्री गुलाब के घर से श्री बिसाहू के घर तक 150 मीटर सीसी रोड।
ऽ श्री छत्रपाल के घर से श्री यादव के घर तक 800 मीटर सीसी रोड का निर्माण।
क्रमांक-3629/मरकाम


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker