Google search engine

Raigarh कलेक्टर ने कहा – रामायण महोत्सव से रायगढ़ को मिली राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति

Raigarh में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया कि उन्होंने इस विराट आयोजन के लिए रायगढ़ को चुना। उनकी इस पहल से रायगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी करने का मौका मिला।

Join WhatsApp Group Join Now

इस आयोजन के माध्यम से जिले ही नही बल्कि पूरे प्रदेश की जनता को देश विदेश में प्रचलित रामकथा के विविध रूपों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस आयोजन के द्वारा रायगढ़ से श्री राम के ननिहाल का संदेशा पूरे देश में पहुंचा है।

इसके साथ ही उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, रामलीला समिति के साथ रायगढ़ की पूरी जनता के प्रति आभार जताया।

जिनके सहयोग व सहभागिता से यह विराट आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन ने रायगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दी है। दो रिकॉड्र्स भी इस दौरान बने।

पहला 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दूसरा कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों द्वारा अरण्यकाण्ड पर 765 मिनट की प्रस्तुति दी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर हर संभव व्यवस्था का प्रयास किया गया। किंतु यदि कहीं कोई कमी रह गई हो तो उसके लिए खेद है। आगे और बेहतर आयोजन करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

close
Share to...