रेलवे ने चलाया एन्टी मास्क अभियान..हजारों रूपयों का जुर्माना..अधिकारियों ने दी नसीहत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—बिलासपुर स्टेशन में नो मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 76 मामले में  38,000 रूपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया। अभियान वरिष्ठ मंजल वाणिज्य प्रबंधक पुलकित सिंघल के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को मास्क,सेनेटाइजर के साथ यथा समभ्व सोशल डिस्टिंसिंग पालन किए जाने का भी निर्देश दिया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
            रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर रेलगाड़ी और स्टेशन परिसर में सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियान टीम ने मास्क नहीं पहने जाने पर जुर्माना भी लगाया गया।
 
             सहायक वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन की अगुवाई में बिलासपुर स्टेशन में दो दिवसीय नो मास्क जाँच अभियान 31 जुलाई और 1 अगस्त 2021 को अभियान चलाया गया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई, टीटीई एवं आरपीएफ़ स्टाफ भी शामिल हुए। इस दौरान बिना बिना मास्क पहने 76 यात्रियों पर रेलवे ने नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की। बतौर जुर्माना 38,000 रुपया वसूला गया। 
 
              टीम के सदस्यों ने  रेलवे प्रशासन यात्रियों से आग्रह किया कि अपने साथ दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें।  गाड़ियों में यात्रा के दौरान मास्क पहनें । जुर्माना समेत अन्य किसी भी प्रकार की परेशानियों से बचने का प्रयास करें। 

TAGGED:
Share This Article
close