Rajasthan मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी,60 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र होंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत- 883 अतिरिक्त पद

Shri Mi
4 Min Read

Rajasthan/जयपुर/प्रदेश के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत किया जाएगा। इनके लिए 883 अतिरिक्त पदों का भी सृजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रस्ताव के अनुसार, नागौर में 6, जोधपुर में 5, जयपुर, बारां एवं बाड़मेर में चार-चार, बीकानेर, दौसा, भरतपुर एवं सीकर में तीन-तीन, पाली, झुन्झुनूं, अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, करौली एवं जालोर में दो-दो तथा बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर, सवाईमाधोपुर, जैसलमेर,  भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर एवं टोंक में एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा।

इन चिकित्सालयों के लिए कनिष्ठ विशेषज्ञ के 120, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के 58, चिकित्साधिकारी के 50, नर्स श्रेणी प्रथम के 9, नर्स श्रेणी द्वितीय के 280, फार्मासिस्ट के 7, सहायक रेडियोग्राफर के 60, कनिष्ठ/वरिष्ठ सहायक के 60, वार्ड बॉय के 157 तथा सफाई कर्मचारी के 82 पदों सहित कुल 883 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा। क्रमोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 55 मशीन विथ मैन की सेवाएं भी ली जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में  चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए इस संबंध में घोषणा की गई थी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से क्रमोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सूची

– घाटवा कुचामनसिटीनागौर

– मेडता रोडनागौर

– संखवास खींवसरनागौर

– तरनाऊ जायलनागौर

– सांजू डेगानानागौर

– कसनाऊनागौर

 – जालोडा लोहावटजोधपुर

– पाल लूणीजोधपुर

– खेजडली कलाजोधपुर

– बारा कलां ओसियांजोधपुर

– जाम्बा बापजोधपुर

 – मण्डावरी फागीजयपुर

– राडावास शाहपुराजयपुर

चौरू फागीजयपुर

– साईवाड विराटनगरजयपुर

 – कस्बा थाना शाहबादबारां

– मोतीपुर छबड़ाबारां

– कुन्जेडबारां

– परानियांबारां

 – लीलसर चौहटनबाडमेर

– बामणोर चौहटनबाड़मेर

– हरसानी गडरारोडबाडमेर

– परेऊ गिडाबाडमेर

 – दियातराबीकानेर

– मुकाम नोखाबीकानेर

– बरसिंहसरबीकानेर

  – हुडला महुवादौसा

– प्रतापपुरा बांदीकुईदौसा

– गुढालिया बांदीकुईदौसा

 – चंदनपुरा नदबईभरतपुर

– बहज डीगभरतपुर

– सेवरभरतपुर

 – बाय दांतारामगढ़सीकर

– गाडोदा लक्ष्मणगढ़सीकर

– फागलवा धोदसीकर

 – आनन्दपुर कालूपाली

– चाडवास सोजतपाली

– जेजुसर नवलगढ़झुन्झुनू

– अजाड़ीकलांझुन्झुनूं

 – उमैरणअलवर

– गवालदाअलवर

 – सल्लोपाटबांसवाड़ा

– मोकमपुरा कुशलगढ़बांसवाड़ा

 – पुनालीडूंगरपुर

– मझौलाडूंगरपुर

 – केमला नादौतीकरौली

 – झारेड़ाकरौली

 – बागरा आहोरजालोर

– बागोडा भीनमालजालोर

 – बासी नैनवांबूंदी

– चंदेरियाचित्तौड़गढ़

 – पनवाडझालावाड

 – दलोटप्रतापगढ़

 – सायरा गोगुंदाउदयपुर

 – बालेर खंडारसवाईमाधोपुर

 – खुडही समजैसलमेर

 – शक्करगढ़ जहाजपुरभीलवाड़ा

 – सुरेवाला संगरियाहनुमानगढ़

 – जैतसर सूरतगढ़श्रीगंगानगर

 – नासिरदा देवली उनियाराटोंक

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close