Rajasthan: मुख्यमंत्री का अहम निर्णय- फरार कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि में वृद्धि

Shri Mi
1 Min Read
Rajasthan/जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि में वृद्धि की है। अब ऐसे फरार अपराधियों पर पुलिस महानिदेशक 5 लाख रूपए तक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) 1 लाख रूपए तक, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 50 हजार रूपए तक और जिला पुलिस अधीक्षक 25 हजार रूपए तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकेंगे। 
 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में इनामी राशि में वृद्धि के निर्देश दिए थे। इस निर्णय से आमजन की मदद से कुख्यात अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 के बाद इनाम राशि में अब बढ़ोतरी की गई है। 
अधिकारी स्तर – पहले – अब
पुलिस महानिदेशक 1 लाख – 5 लाख
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक 50 हजार – 1 लाख 
पुलिस रेंज महानिरीक्षक 10 हजार – 50 हजार
जिला पुलिस अधीक्षक 5 हजार – 25 हजार
TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close