भाजपा ने किया प्रत्याशी का एलान..चुनाव प्रभारी की राजेश पर मुहर..रैली के साथ दाखिल करेंगे नामांकन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम वार्ड क्रमांक 29 उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का एलान कर दिया है। जानकारी देते चलें कि वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर शेख गफ्फार के निधन के बाद खाली है।
 
           कांग्रेस के धूम धड़ाके के बीच भाजपा ने भी संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 के लिए प्रत्याशी का एलान कर दिया है। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजेश रजक वार्ड क्रमांक 29 से कमल निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
 
                      भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि राजेश रजक के नाम एलान नगरीय निकाय भाजपा चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और पार्टी की सहमति से किया गया है। राजेश रजक 3 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 1  बजे नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी राजेश रजक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।
 
                                  भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि नगर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल ने राजेश रजक को रायशुमारी के बाद मैदान में उतारा है। दक्षिण मंडल ने तीन नाम  संगठन और निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल को दिया था। मंथन के बाद संगठन ने राजेश रजक के नाम पर मुहर लगाया है।
close