राजीव गांधी न्याय योजना कार्यक्रम..हितग्राहियों के खाते में पहुंचा 1720 करोड़ ..चन्द्राकर और प्रमोद ने किया पूर्व प्रधानमंत्री को याद..कहा..भूपेश बघेल समग्र विकास का किया चिंतन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश में जगह जगह राजीव गांधी पुण्यतिथि पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर हितग्राहियों के बीच अंतरण राशि का वितरण कियागया। इसी क्रम में बिलासपुर स्थित प्रार्थना सभा में भी कार्यक्रम का आयोजन कर हितग्राहियों के खाते में योजना के तहत पहली किश्त का भुगतान किया गया। इस दौरान गौधन न्याय योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का आनलाइन खाते में जमा किया गया। जगह जगह आयोजित  कार्यक्रम मे मंत्री विधायक समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
          मुख्य मंत्री भुपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना तहत खरीफ वर्ष 2021 2022 की पहली किश्त 1720 करोड़ 11 लाख रूपए का भुगतान आनलाइन किसानों के खाते में कियाइसी तरह सीएम ने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमि मजदूर न्याय योजना के तहत 71 करोड़ 8 लाख रु. गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालको, गौठान समितियों और महिला समूहो को 13 करोड़ 31 लाख रुपए अंतरण राशि खाते में डाला है।
 विशेष उपस्थिति रही
           बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  अपैक्स बैंक चैयरमैन वैजनार्थ चंन्द्राकर ने संसदीय सचिव रश्मि सिंह विधायक शैलेश पांडे,जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन प्रमोद नायक,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी,बिल्हा छाया  विधायक  राजेन्द्र शुक्ला, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे , निगम सभापति शेख नजुरुदीन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ,बिलासपुर कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, जिला पंचायत सीईओ एस. हेरिस सी.ई.ओ. निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी,जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीईओ प्रभात मिश्रा ने शिरकत किया। 
 7448.12 लाख रूपयों का भुगतान
         जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने राजीव गांधी की शहादत को याद किया।उन्होने बताया कि जिला  सहकारी बैंक में आने वाले पाचो जिला मे कुल 458712 किसानो के बीच अतरण राशि का वितरण किया गया है। कुल 30768.39 लाख रूपए किसानों के खाते में आनलाइन जमा किया गया है। बिलासपुर जिला के कुल 113557 किसानों को  7448.12 लाख रूपे आनलाइन खाते में जमा किया गया। जिलो मे कुल 267.29 लाख रूपए का गोबर भुगतान और लाभांश राशि दिया गया है। नायक ने किसानों के हित में किए गए सरकार के प्रयासों को भी सामने रखा। 
भूपेश ने किया समग्र विकास का चिंतन
             इस दौरान मुख्य अतिथि अपैक्स बैंक चैयरमैन बैजनाथ चन्द्राकर ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के देश को दिए योगदान को याद किया। उन्होने कहा कि राजीव गांधी की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। उनके ही प्रयास से देश में संचार क्रांती, उत्कृष्ठ कृषि, विदेश निति, त्रिस्तरीय पंचायती राज की स्थापना हुई। बैजनाथ चन्द्राकर ने बताया कि  भूपेश बघेल की सरकार ने सभी वर्गो की चिन्ता है। खासकर कृषक परिवारो और  किसानो के हित में कई महत्वकांक्षी योजनाओं को शुरू किया। योजनाओं का किसानो को लगातार लाभ मिल रहा है। किसानों का तेजी से आर्थिक विकास हुआ है। भूपेश सरकार विकास की नित नई ऊंचाइयों को छू रही है।इस दौरान सीएम ने छत्तीसगढ़ संस्कृति और परम्परा को भी स्थापित करने का भगीरथ प्रयास किया है। 
 महान सेनानियों को किया गया याद
        चन्द्राकर ने रायपुर में आयोजित नेस्काफ राष्ट्रीय सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि  25 राज्यो के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़  सरकार की योजनाओं खुलकर तारीफ किया है। इस दौरान चन्द्राकर ने स्वतंत्रता सेना छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा  खुबचंद बघेल, चंदुलाल चंन्द्राकर, पं. सुन्दरलाल शर्मा, विद्याचरण शुक्ल,  परमेश्वर के योगदान को भी याद किया।
सीएम और मंत्री ने किया संबोधित
            कार्यक्रम को आनलाइन मुख्य मंत्री भूपेश बघेल,कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
TAGGED:
close