राजनांदगांव कलेक्टर नक्सल प्रभावित गांव में रात्रि विश्राम कर ले रहे विकास कार्यों का जायजा,नायब तहसीलदार की शिकायत पर जिला मुख्यालय में किया अटैच

Shri Mi
1 Min Read

राजनांदगांव।कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने छुईखदान विकासखंड में विकासखंड अधिकारियों की बैठक ली। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिन्हा छुईखदान विकासखंड के नक्सल प्रभावित ग्राम साल्हेवारा में रात्रि विश्राम करेंगे और वे यहां प्रवास के दौरान विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। कलेक्टर ने विकास कार्यों के संबंध में जनप्रतिनिधि से चर्चा की। कलेक्टर ने गंडई के नायब तहसीलदार की शिकायत पर उनको जिला मुख्यालय में अटैच किया। ग्राम भाजीडोंगरी के सचिव मोहित नेताम की शिकायत पर उनको तत्काल हटाया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ग्राम पंचायत खादी में वहां के सचिव की कोविड-19 से मृत्यु होने पर पद रिक्त होने की स्थिति में ग्राम पंचायत बकरकट्टा के सचिव श्री सुरेश झारिया को पदस्थ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम साल्हेवारा एवं ग्राम नचनिया में रात्रि जनचौपाल लगाकर शासकीय योजनाओं, टीकाकरण एवं पोषण आहर की जानकारी दी। इस अवसर पर तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता, सीईओ जनपद श्री प्रकाश तारम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close