पहली पारी में राजनांगाव ने बनाए 263 रन..कप्तान सनी ने चटकाए 3विकेट..बिलासपुर 219 रन पीछे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
भिलाई—छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के बैनतर तले अन्डर 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का तीसरा मैच भिलाई स्थित कल्याण कालेज मैदान में बिलासपुर और राजनांदगांव के बीच खेला गया। बिलासपुर के गेंदबाजो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजनांदगांव टीम को  263 रनो पर आउट किया है। 
            अन्तरजिला अण्डर 23 का तीसरा मैच भिलाई में 29 मई को बिलासपुर और राजनांद टीम के बीच खेला गया। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विन्टेश ने बताया कि राजनंदगांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 68 ओवर में 263 रन बनाकर आल आउट हो गयी। राजनांदगांव की ओर से नितेश कुमार ने 84, हर्ष साहू ने 80 रन का योगदान दिया । प्रतीक त्रिपाठी 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
                 बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान सनी पाण्डेय सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। वासुदेव बरेट, मयंक यादव और शेख साहिल हुसैन ने दो-दो विकेट लिए। परिवेश घर को एक। विकेट मिला।
                     राजनांदगाव टीम के आल आउट होने के बाद बिलासपुर की टीम मैदान में उतरी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिलासपुर की टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं।  मयंक यादव ने 20 रन और अल्तमश खान 3 रनो का योगदान दिया।  प्रतीक पाटले 13 और अनुराग मिश्रा 7 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
                राजनांदगांव के गेंदबाज रतीक त्रिपाठी और नीरज यादव ने बिलासपुर के एक एक चटकाए हैं। बिलासपुर टीम को राजनंदगांव पर बढ़त बनाने के लिए अभी भी 219 रन बनाना है।
         बिलापुर क्रिकेट संघ सचिव ने बताया कि आज के मैच में राणा प्रताप सिंह निर्णायक और अनिल सिंह स्कोरर के रूप में काम किया। संतोष ठाकुर आब्जर्वर और मोहम्मद तसलीम आब्जर्वर की भूमिका में रहे।  बिलासपुर क्रिकेट के कोच अभ्युदय कांत सिंह है।
TAGGED:
Share This Article
close