बूथ पहुंचकर गरजे बेलतरा विधायक रजनीश.. कहा..गंगाजल उठाने वालों ने प्रदेश को बनाया कर्जदार..प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया देश का मान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कार्यविस्तार योजना के तहत गोईदइया की जनता के साथ चौपाल लगाकर संवाद किया। जनसम्पर्क के दौरान बूथ अध्यक्ष समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर प्रदेश सरकार की जनहित विरोधी कार्यशैली पर निशाना साधा। विधायक रजनीश सिंह ने इस दौरान भाजपा पितृ पुरूष कुशाभआऊ ठाकरे जनशताब्दी अवसर पर जनता के बीच केन्द्र सरकार की राष्ट्रहित पर उठाए गए कदमों से अवगत भी कराया। 
 
                भारतीय जनता पार्टी आला नेताओं के निर्देश पर कार्यविस्तार योजना के तहत बेलतरा विधायक रजनीश सिंह विधानसभा क्षेत्र गोंदईया बूथ पहुंचे। विधायक रजनीश सिंह ने बूथ अध्यक्ष समेत स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्य विस्तार योजना को सफल बनाने को लेकर बातचीत की। साथ ही प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीति और फैसलों को जनता को अवगत कराने को कहा। 
 
देश ने किया तरक्की
 
         रजनीश सिंह ने भाजपा नेताओं और जनसंवाद के दौरान बताया कि  भाजपा के पितृ पुरूष कुशाभाऊ ठाकरे जन शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। जनता तक भाजपा की रीति नीति पहुंचाने के साथ ही केन्द्र सरकार की राष्ट्रवादी चिन्तन को पहुंचाने की बात कही। इसके  अलावा जनहित में लिए गए केन्द्र सरकार के निर्णय से अवगत करारे को भी कहा। रनजनीश सिंह ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बेलतरा मध्य मंडल के नेताओं के साथ जनता के बीच पहुंचकर चौपाल भी लगाया।
 
जनचौपाल में युवाओं को संबोधित
 
            जन चौपाल में बेलतरा विधायक ने खासकर युवाओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार ने पिछले सात सालों में देश के मान सम्मान को दुनिया में बुलंदियों तक पहुंचाया है। केन्द्र सरकार की योजनाओं और रणनीति से सबका विकास तेजी हुआ है। चारो तरफ खुशहाली है। लोगों ने सिर उठाकर जीना सीखा है। उपस्थित लोगों को रजनीश ने बताया कि पन्द्रह साल में जो काम प्रदेश के लिए डॉ.रमन सिंह ने किया है उसके चलते प्रदेश की विकास गति को पंख लगा है। लेकिन भूपेश सरकार ने केवल और केवल फीता काटने का काम किया है। और छत्तीसग़ढ़ अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है।
 
प्रदेश को बनाया कर्जदार
 
          प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए रजनीश सिंह ने कहा कि मात्र साढ़े तीन साल में गलत नीतियों के चलते प्रदेश की जनता कर्ज के पहा़ड़ से दब रही है। किसान नाराज है..युवा परेशान हैं..व्यापारियों का जीना मुश्किल हो गया है। अपराधियों के हौंसले बुलन्द हैं। शराब और खनन माफियों का बोलबोला है। चारो तरफ अंसतोष का वातावरण है। जनघोषणा पत्र का एक भी वादा सरकार ने आज तक पूरा नहीं किया है।
 
गंगाजल उठाने वालों ने बहाई शराब की नदी
 
        गंगाजल का हलफ उठाने वालों ने प्रदेश में शराब बिक्री का रिकार्ड स्थापित कर दिया है।किसान परेशान है। खाद बीज के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है। मजदूरों का पलायन बढ़ गया है। हमें सरकार की रीति और नीति की पोल खोलना है। सब्ज बाग दिखाने वालों को जनता के माध्यम से अब आईना दिखाना है। रजनीश ने बताया राज्य की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ सभी मोर्चों पर विश्वासघात किया है।
 
कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन
 
          इस दौरान रजनीश सिंह ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और गणान्य लोगों के साथ  भोजन भी किया। कार्यक्रम में विधायक के साथ  ने भाजपा मंडल अध्यक्ष जनक देवांगन,मण्डल महामंत्री रामनिवास शर्मा, अनिल पाण्डेय, दिलहरण साहू,अरुण खरे, मनिदास मानिकपुरी, आशीष तिवारी, गोविंदा साहू, अनिरुद्ध साहू, सन्तोष कैवर्त, उमेश श्रीवास, काशी साहू, गोवर्धन श्रीवास, वेद प्रसाद साहू, उत्तम धनुहार,संतोष पटेल, बहोरीक कैवर्त, दसरथ साहू, पुनाउ साहू, तिहारु साहू,सहित भाजपा के कार्यकर्ता और ग्राम वासी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close