रमन सिंह को भी पता है..भारी बहुतमत से बनेगी कांग्रेस सरकार..जब सर्वसम्मति से हुआ फैसला..नहीं जानता,राज्यपाल कराएँगी परीक्षण

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर–डृॉ.रमन सिंह को भी पता है कि कांग्रेस सरकार एक बार फिर भारी बहुमत से बनेगी। वही बताएंगे कि किस आधार पर बोल रहे भाजपा सरकार बनेगी। कौन कहां विकास को ढूंठ रहा है..मिला या नहीं मिला वही बता सकेंगे। लेकिन विकास सतत प्रक्रिया है। भूपेश सरकार के कार्यकाल में बिलासपुर समेत प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। देखने का नजरिया है..जनता की नजरों से देखेंगे..पिछले चार साल में विपरीत परिस्थियां होने के बाद भी भूपेश सरकार ने बहुत काम किया है। यह बातें राजस्व और बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिलासपुर अल्प प्रवास के दौरान कही। जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि भूपेश सरकार ने वादा किया। राज्यपाल के निर्देश पर भी आरक्षण को लेकर विशेष सत्र बुलाया। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर विधेयक लाया गया। अब समझ में नहीं आ रहा है कि राज्यपाल किस बात का परीक्षण कराएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हमें नहीं मालूम क्या कराएंगी परीक्षण

      अल्प प्रवास पर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल अल्पप्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। आरक्षण के सवाल पर जयसिंह अग्रवाल ने बताया राज्यपाल के निर्देश पर ही अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछड़ा वर्ग और गरीब वर्गों के लिए विशेष सत्र बुलाया गया। सबके विकास के लिए आरक्षण बिल भाजपा के समर्थन पर ही लाया गया। अब समझ नही आ रहा है कि राज्यपाल क्या परीक्षण कराएंगी। अब वही बता सकती हैं। फिलहाल इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्हें अब हस्ताक्षर कर देना चाहिए।

भाजपा ने भी किसा समर्थन

डॉक्टर रमन सिंह का बयान है कि 58 प्रतिशत आरक्षण बचा नहीं सके..अब 76 प्रतिशत को कैसे बताएंगे। सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने बताया कि हमें नहीं मालूम डॉ.रमन ने क्या कहा है। विशेष सत्र में मैं भी शामिल था। भाजपा ने भी आरक्षण पर समर्थन किया। विधेयक को सर्वसम्मति से पास किया गया। अब अलग अलग बयान आ रहे हैं तो इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। लेकिन विधेयक सर्वसम्मित से पारित किया गया है।

विकास सतत प्रक्रिया..उन्हें दिखाई दे रहा

                   पूर्व मंत्री नगर भ्रमण कर विकास को तलाश रहे हैं। जयसिंह ने कहा कि विकास सतत प्रक्रिया है। कोई भी सरकार हो..उसे काम करना ही होगा। चाहे कांग्रेस हो या भाजपा। विकास के कार्य कभी खत्म नहीं होता है। आबादी और जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य सतत चलता है। हमने पिछले चार साल में विकास के कई कार्य किए हैं। भाजपा नेताओं को विकास कार्य नहीं दिखाई देता होगा। लेकिन सरकार का काम ही विकास कार्य को आगे बढ़ाना है। भूपेश सरकार चहुंमुखी विकास कार्य कर रही है। 

कार्यकर्ताओं में नाराजगी की बात गलत

 संगठन प्रभारी रायपुर दौरे पर हैं। बैठक के दौरान कुछ मंत्रियों ने शैलजा को बताया कि संगठन की तरफ से मंत्री या वरिष्ठ नेताओं को तवज्जों नहीं दिया जाता है। क्षेत्र में कार्यकर्ता नाराज चल रहे है। जयसिंह ने बताया कि ऐसी बात कहीं सामने नहीं आयी है। कार्यकर्ता खुश हैं। सभी नेताओं को सम्मान मिलता है। हमारे प्रभार जिलों में संगठन का काम बहुत अच्छा चल रहा है। हां कार्यकर्ता कभी नाराज होते हैं तो उनकी नाराजगी को भी दूर किया जाता है। हमारे गृह और प्रभार जिला में किसी प्रकार की कार्यकर्ताओं में नाराजगी नहीं है। 

भारी बहुमत से बनेगी सरकार

   पूर्व मुख्यमत्री ने बिलासपुर में ही दावा किया है कि हम इस बार सरकार बना रहे हैं। जयसिंह ने कहा कि उन्होने किस आधार पर दावा किया है कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी जरूर है कि भूपेश बघेल एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे।           

                                                      इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, मेयर रामशरण यादव, कांग्रेस नेता भास्कर यादव समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

close