रायपुर। शिक्षकों की भर्ती मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने सरकार को एक बार फिर घेरा है. उन्होंने सरकार पर ट्वीट के जरिए तंज कसते हुए कहा कि झूठ, झूठ और झूठ की बुनियाद पर ही टिकी है भूपेश बघेल की सरकार. 14580 शिक्षकों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री मीडिया में झूठ बोल रहे हैं कि भर्ती हो गई. सच्चाई यह है कि चयनित अभ्यार्थी मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं, तनाव में जी रहे हैं.
डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्वीट के साथ दो वीडियो शेयर किए हैं. पहले वीडियो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती होने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में मजदूरी का काम कर रहा विज्ञान विषय का चयनित शिक्षक भर्ती देने की मुख्यमंत्री से गुहार लगा रहा है. रमन सिंह इस वीडियो को सीएम के झूठ पर तमाचा करार दिया है.
झूठ, झूठ और झूठ की बुनियाद पर ही टिकी है @bhupeshbaghel सरकार।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 26, 2021
14580 शिक्षकों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री मीडिया में झूठ बोल रहे हैं कि भर्ती हो गई।
सच्चाई यह है कि चयनित अभ्यार्थी मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं, तनाव में जी रहे हैं।
यह वीडियो सच का तमाचा है सीएम के झूठ पर। pic.twitter.com/8MybWzxNfv