Raman Singh- डॉ रमन को पार्टी ने दी यह जिम्मेदारी,CM Bhupesh का कटाक्ष

Shri Mi
1 Min Read

Raman Singh -BJP के शीर्ष नेतृत्व ने CHHATTISGARH के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बड़ा सम्मान दिया है। उन्हें राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में कल झंडा फहराने का दायित्व सौंपा गया है। आमतौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यालय में झंडा फहराते हैं। लेकिन, पता चला है वे इस बार बाहर हैं। सो पार्टी ने रमन सिंह को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

RAMAN SINGH पार्टी के उपाध्यक्ष हैं।साथ ही वे छत्तीसगढ़ में 15 साल मुख्यमंत्री रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर रवाना होने के समय हेलीपैड पर मीडिया के साथ बातचीत करते हुए इस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि रमन सिह को पहली बार कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो भी इसलिए कि पार्टी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा दिल्ली से बाहर हैं। उधर, रमन सिंह आज शाम दिल्ली रवाना होंगे। वहां वे कुल सुबह पार्टी कार्यालय में झंडा फहराएंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close