उपचुनाव: Ex CM का आरोप-भूपेश भयभीत,बताने को कुछ नहीं

Shri Mi
3 Min Read

खैरागढ़।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने खैरागढ़ उप चुनाव का आरोप पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ के कथित कागजी विकास की तस्वीर को पेश कर रहे हैं उनके पास खैरागढ़ के विकास को बताने के लिए कुछ भी नहीं है। जिस घोषणापत्र की बात कर रहे हैं वह काल्पनिक है। उन्होंने हमेशा खैरागढ़ की उपेक्षा की है। इन 36 महीनों में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास विरोधी भूपेश बघेल को खैरागढ़ की जनता करारा जवाब देगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हर मोर्चे पर असफल खैरागढ़ चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने एक आंतरिक सर्वे कराया था जिसमें वह भाजपा से बड़े अंतर से पराजित हो रहे हैं।उनके चेहरे में निराशा साफ देखी जा सकती है। हमने खैरागढ़ के विकास के लिए 36 महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जिसमे कि छुईखदान से बकरकट्टा तक रोड का 40 करोड़ की लागत से निर्माण । खैरागढ़ से जालबांधा तक 21 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण, खैरागढ़-अतरिया मुख्य मार्ग का कार्य 60 करोड़ की लागत से, 7 करोड़ की लागत से गंडई से दनिया तक सड़क चौड़ीकरण, छुई खदान से उदयपुर सड़क का निर्माण, आमनेर नदी में 1 करोड़ का सेतु निर्माण, जालबांधा मार्ग का निर्माण करवाया, खैरागढ़ क्षेत्र में सड़क निर्माण, सिंचाई की व्यवस्था खैरागढ़ महोत्सव की शुरुआत करके सांस्कृतिक पहचान दिलाया, खैरागढ़ को नगर पालिका का दर्जा दिया.

छुईखदान में कृषि माहविद्यालय की स्थापना किया, व्यवहार न्यायालय की शुरुआत किया, गंडई में रजिस्ट्री कार्यालय बनवाया, एसडीओपी कार्यालय की शुरूआत किया, साल्हेवारा में महाविद्यालय बनवाया, उप तहसील की शुरूआत किया, छुईखदान में पीजी कॉलेज बनाया, आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छुईखदान का निर्माण किया, शहीद खैरागढ़ क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण कार्य भाजपा की सरकार ने किया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि विधायक देवव्रत सिंह इस दुनिया में नहीं है तो अब उनके सम्मान की बात कांग्रेस पार्टी द्वारा कही जा रही है लेकिन जब वह खैरागढ़ के विधायक के तौर पर कार्य कर रहे थे तब उनका अपमान किया जाता था। वह मानसिक पीड़ा में थे और उससे हमेशा व्यथित रहते थे। उन्होंने कहा कि भूपेश को खुली चुनौती है कि इन 36 महीनों के कोई महत्वपूर्ण कार्य खैरागढ़ के विकास के किए हुआ हो तो जनता को बताना चाहिए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन के लिए क्षेत्रवासी से अपील की है। इस दौरान प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय , पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख,जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव,जिला महामंत्री सचिन बघेल , दिनेश गांधी, विक्रांत सिंह,और पार्टी के पधाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजुद रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close