CG-रेत माफिया,शराब माफिया सरकार चला रहे,डॉ रमन बोले-मै भी छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों को दौरा करूंगा

Shri Mi
5 Min Read

सूरजपुर- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह एकदिवसीय प्रवास पर सूरजपुर पहुंचे जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया|यहां नगर स्थित होटल आदित्य मे जिला भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा प्रदेश की भूपेश सरकार आम आदमी का आवाज दबाना चाहती है जो भी सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार सरकार के गलत नीतियों की आलोचना करते है सरकार उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है| उन्होंने कहा सरकार माफियाओं के चंगुल मे है रेत माफिया, शराब माफिया सरकार को संचालित कर रहे है |प्रदेश की जनता इस झूठी लबरी सरकार को बदलना चाहती है आप सभी मतदान केन्द्र पर पार्टी को मजबूत कीजिए मै भी छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों को दौरा करूंगा व मंडलो तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिलूंगा

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि खैरागढ़ उप चुनाव मे सरकार घबराई हुई है इसलिए जिले का निर्माण करने का सपना दिखाकर वोट हासिल करना चाह रही है यही नही साडी व शराब से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया गया |राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया|भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल है आप सभी कार्यकर्ताओं को मोर्चा संभालने की जरूरत है उन्होंने कहा कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष पर विस्तार योजना के कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल करें | भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं तथा प्रदेश की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने संकल्पित है तथा आने वाले चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों मे भाजपा कब्जा होगा |

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने किया कार्यक्रम मे पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व सासंद कमलभान सिंह, भीमसेन अग्रवाल,पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, रामकृपाल साहू, अजय गोयल ,अखिलेश सोनी , भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू, ललन प्रताप सिंह , मेजर अनिल सिंह, भारत सिंह सिसोदिया मंचासीन रहे |इस अवसर पर थलेश्वर साहू,रितेश गुप्ता, विश्व विजय सिंह तोमर विकेश साहू, आलोक दुबे, सत्यनारायण सिंह, ललित गोयल गीता जायसवाल, पुष्पा सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े,सुमन सिंह ,संध्या सिंह, शांति सिंह, भूलन सिंह ,रामू गोस्वामी, अशोक सिंह, कौशल सिंह, शशि तिवारी, कपिल पांडे, दीपक गुप्ता ,रविंद्र भारती, रामकरण साहू, रामानंद जायसवाल, अशोक अग्रवाल,लालचंद कुर्रे ,संदीप अग्रवाल, शंकर जिंदिया, अजय अग्रवाल, दीपेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार गोयल, अनुप सिन्हा, आशीष प्रताप सिंह ,प्रदीप द्विवेदी,रामनिवास साहू ,सत्यनारायण जायसवाल,राजेश्वर तिवारी बसंत कुशवाहा राजेश तिवारी,अजय श्याम जगमोहन सिंह विजय सिदार,एचएन चतुर्वेदी,मार्तंड साहू, अक्षय तिवारी, प्रकाश दुबे ,लवकेश पैकरा, शशिकांत गर्ग, सुरेंद्र राजवाड़े, लीलू गुप्ता, मुकेश साहू, राजीव सिंह, सुनील गुप्ता, देव गुप्ता, संस्कार अग्रवाल, अशोक गुप्ता ,दौलत प्रताप सिंह ,अशोक यादव, राम शिरोमणि साहू ,सुमन्त साहू ,सुमित साहू, किशन देवांगन, संत सिंह,आनंद सोनी, कैलाश गुप्ता, दरोगा सिंह ,सागर सिंह सहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

निर्माणाधीन जिला भाजपा कार्यालय का किया अवलोकन
पूर्व मुख्यमंत्री डां रमन सिंह, राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम,प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का अवलोकन किया तथा निर्माण समिति के संदीप अग्रवाल व कृष्ण कुमार गोयल से चर्चा कर जल्द व सुसंगठित निर्माण करने कहा|

डा. रमन वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे के निवास पहुंच परिजनों से की मुलाकात
सूरजपुर प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की तथा परिजनो को ढाढस बंधाया|श्री सिंह ने परिवार के सदस्यों से चर्चा के दौरान कहा मै हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर हूं उन्होंने नौनिहाल बच्ची को गोद मे उठाकर दुलार किया|उल्लेखनीय है कि गत माह भीषण सडक़ हादसे मे उपेन्द्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी|

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close