बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुलिस ने तलवार लेकर लोगों को सरे राह दौड़ाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से पिपरतराई कोटा का रहने वाला है। हाल फिलहाल अपने मामा के घर इन्द्रपुरी तिफरा एक सप्ताह पहले ही आया था।
सिरगिट्टी पुलिस को मोबाइल पर मुखबीर ने जानकारी दी कि इन्द्रपुरी तिफरा माता चौरा निवासी लोगों को बड़ी तलवार लेकर दौड़ा रहा है। लोगों पर लगातार हमला करने का प्रयास भी कर रहा है। आरोपी का नाम राहुल कुर्रे है। राहुल पीपरतराई कोटा का रहने वाला है।
खबर मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस टीम इन्द्रपुरी माता चौरा पहुंच गयी। आरोपी राहुल कुर्रे को तलवार के साथ लोगों को दौड़ाते देखा गया। आस पास के सहयोग और पुलिस टीम की सहायता से आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। वह काफी नशे की हालत में था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राहुल कुर्रे बताया। जानकारी दी कि वह एक सप्ताह पहले ही अपने मामा घनश्याम बंजारे के घर आया था।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया।