रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने ठोंका कोतवाली पुलिस की पीठ..1-1 जवानों से हुए रूबरू..अप-टू-डेट का दिया निर्देश..दिया जवान को हटाने का आदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने दो दिवसीय सालाना निरीक्षण के दूसरे दिन सिटी कोतवाली पहुंचे। एडिश्नल एसपी समेत थाना स्टाफ ने रेंज पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत किया। सिटी कोतवाली की व्यवस्था और काम काज को लेकर निरीक्षण के दौरान संतोष जाहिर किया। इस दौरान पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा भी मौजूद थे।

                 सालाना निरीक्षण कार्यक्रम के तहत आईजी रतनलाल डांगी दूसरे दिन सिटी कोतवाली थाना का निरीक्षण किया। आईजी डांगी ने सिटी कोतवाली की व्यवस्था को लेकर संतोष जाहिर किया। थाना के एक एक स्टाफ से रूबरू होकर शिकायत और समस्या से अवगत हुए। इस दौरान डांगी ने बारी बारी से स्टाफ के सभी लोगों से काम काज की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की।

                    पुलिस कप्तान की उपस्थिति में आईजी ने लंबित से लेकर दर्ज अपराध को लेकर चर्चा की। आने वाली परेशानियों के बारे में पूछा। फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया। साथ ही काम काम में जनता के प्रति जवाबदेही का अहसास का अहसास दिलाया। उन्होने कहा कि पुलिसिंस को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जाए।

                            आईजी ने थाना का एक एक कमरा का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई को लेकर खुशी जाहिर की। इस दौरान उन्होने तनाव रहने का मंत्र भी दिया। फाइलों को खंगाला..साथ ही कुछ एक मामलों को लेकर नाराजगी भी जाहिर किया।

         रेंज निरीक्षक ने पेन्डेसी के कारणों को भी जानने का प्रयास किया। लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना। इस दौरान स्टाफ के कामकाज की समीक्षा भी की।

                 स्टाफ के एक जवान को एक साल से अधिक समय तक थाना में रखे जाने की जानकारी को लेकर आईजी ने सवाल जवाब भी किया।इस दौरान पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा समेत एडिश्नल एसपी ने जवान की परेशानियों के बारे में बताया। आईजी ने जवान की समस्या को ना केवल गंभीरता से लिया। बल्कि निर्देशों को ध्यान में रखते हुए शहर के किसी दूसरे थाना में पदस्थ किए जाने का निर्देश दिया। डांगी ने जवान की समस्याओ को दूर किये जाने को लेकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

                    थाना भ्रमण के बाद आईजी ने सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ की तारीफ की। साथ ही तारीफ के काबिल काम काज करने को भी कहा। इस दौरान एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप समेत सीएसपी स्नेहित साहू और थाना प्रभारी रविन्द्र यादव विशेष रूप से मौजूद थे।

close