बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार..पांच साल तक किया दैहिक शोषण..फिर शादी से इंकार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—पचपेढ़ी पुलिस ने पांच साल तक शादी का झांसा देकर लड़की का दैहिक शोषण के आरोप में अमरनाथ पटेल को गिरफ्तार किया है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी 2016 से दैहिक शोषण कर रहा है। अब शादी करने से इंकार कर दिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पचपेढ़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर बताया कि चिस्दा निवासी अमरनाथ पटेल से पहले पहचान फिर दोस्ती हुई। साल 2016 में उसने शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाया। इसके बाद वह पिछले पांच साल से लगातार दैहिक शोषण किया। इस दौरान विरोध करने पर उसने हमेशा शादी का वादा भी किया।

                     पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अब आरोपी ने शांदी से इंकार कर दिया है। पीडि़ता की शिकायत पर अमरनाथ पटेल पिता गणेश राम पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

                                    पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरनाथ पटेल को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेज दिया है।

Share This Article
close