शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म..नाबालिग समेत हत्या के प्रयास का आरोपी पकड़ाया..दोनों मामलों में गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—नाबालिग लड़की को झांसा देकर नाबालिग का अपहरण और फिर दैहिक शोषण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सनी अवस्थी  है। आरोपी देवरी थाना तोरवा का रहने वाला है।
 
            
            तोरवा थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।शिकायत के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी घटना के बाद आरोपी फरार है।
 
                                             वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तोरवा पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर धावा बोला। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को सरकंडा क्षेत्र के अमरैया पारा स्थित किराए के मकान से धर दबोचा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 363,366,376 और पास्को एक्ट 6 के आरोप में न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है। 
 
                    कार्यवाही में तोरवा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक अमृतलाल साहू, महिला प्रधान आरक्षक विमला , प्रधान आरक्षक साहेब अली , आरक्षक रामचंद्र ध्रुव,आरक्षक मनोज बरेट, आरक्षक रामलाल राठौर, महिला आरक्षक इरफान खान का विशेष सराहनीय योगदान रहा!
 
हत्या का प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
 
                            फैजूल शाह होदा ने बताया कि तोरवा पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास का आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी से घटना के दौरान उपयोग किए गए आरोपी से चाकू को भी बरामद किया गया है। आरोपी का नाम लालखदान निवासी सूरजपाल है। इसके अलावा घटना में शामिल एक नाबािग को भी धर दबोचा गया है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 307 294 506 34 का अपराध दर्ज किया।
 
                                  तोरवा थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि प्रकाश साहू रिपोर्ट दर्ज कराया कि बड़े पिता का लड़का जगदेव उर्फ राजा साहू को गांव के ही सूरजपाल और एक नाबालिग आपसी रंजिश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने लगे। आरोपियों ने यकायक सिर पर हमला किया और फरार हो गए।
 
                जानकारी के बाद आरोपी का पीछा कर पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 
TAGGED:
close