शौच करने गयी युवती का बलात्कार..24 घंटे में गिरफ्तार..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—तखतपुर पुलिस ने रिपोर्ट के 24 घन्टे के अन्दर बलात्कार के आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम आकाश भास्कर है। आरोपी नगोई का रहने वाला है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को थाना पहुंच पीड़िता ने बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि 23 अगस्त की रात्रि करीब 11 बजे लघु शंका के लिए घर के आंगन में निकली।

                    इसी बीच नगोई निवासी  आकाश भास्कर ने अकेला पाकर गलत नीयत से पकड़ लिया। इसके पहले चिल्लाती उसने हाथ से मुंह दबा दिया। इसके बाद घर के अन्दर ले जाकर बलात्कार किया। पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत कर आरोपी की पतासाजी शुरू की।

                             एडिश्नल एसपी रोहित झा के मार्गदर्शन में 24 घन्टे के अन्दर आरोपी आकाश भास्कर को नगोई में धर दबोचा गया।आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। 

TAGGED:
Share This Article
close