नाबालिग से किया दुष्कर्म..फरार आरोपी पकड़ाया ..शादी का झांसा देकर संबध बनाने का आरोप

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश पासी है। आरोपी परियापारा, लालखदान का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिला किया है।
                तोरवा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आकाश पासी बहला फुसलाया और शादी का झांसा देकर दुषक्रम किया।  आरोपी ने इसके पहले भी शारीरिक संबंध बनाया है। लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा है।
                  शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट के मामले को विवेचना में लिया गया। एफआईआर की खबर के बाद आरोपी फरार हो गया। सीएसपी स्नेहिल साहू के मार्ग दर्शन में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की पता साजी की गयी। मुखबीर की सूचना पर 24 घण्टे के अन्दर आकाश पासी को जांजगीर से धर दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 ( 2 – एन ) और पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
TAGGED:
close