खाना बनाने वाली महिला से बलात्कार..रेपिस्ट गिरफ्तार..आरोपी लव कुमार को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सकरी पुलिस ने शिकायत के चन्द घंटे बाद बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने बारात में खाना बनाने आई महिला के साथ जबरदस्ती दैहिक शोषण किया। पकड़े गए आरोपी का नाम लव कुमार यादव है। आरोपी बेलसरी का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 
               थानेदार फैजुल शाह ने बताया कि पीड़िता थाना पहुंचकर बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराया। महिला ने बताया कि 20 जनवरी से 24 जनवरी 2022 तक लाखासार शादी में खाना बनाने के लिए गयी। 23 जनवरी 2022 को रात्रि में खाना बना रही थी। इस दौरान जलाऊ लकड़ी लेने पास ही कमरे में गयी। इसी बीच आरोपी लव कुमार यादव आया। जबर्दस्ती सुनी जगह ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया।
 
              डीजे बजने के कारण उसकी चिल्लाने की आवाज किसी तक नहीं पहुंची। घटना के बाद लोक लाज के भय से रिपोर्ट नहीं लिखायी। साहस इकठ्ठा कर शिकायत करने थाना पहुंची है।
 
            फैजूल शाह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आलाधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने लव कुमार यादव को पकड़ पूछताछ को अंजाम दिया। आरोपी ने अपराध कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया।
TAGGED:
close