एक साल तक करता रहा बलात्कार ..गर्भपात करवाया..दुबारा गर्भवती होने पर शादी से इंकार.आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर…बलात्कार पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने फरार आरोपी को जांजगीर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पवन कौशिक है। पवन कौशिक पर आईपीसी की धारा 376(2)(ढ) 313 के तहत अपराध दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश कर पवन कौशिक को जेल भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर बलात्कार किए जाने की शिकायत की। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह डेढ़ साल पहले योगेश कौशिक के यहां दोनो पत्तल बनाने का काम करने गयी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पवन कोशिक से हुई। पवन कौशिक भी वहीं दोनो पत्तल बनाने का काम करता था।

                  काम के दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ। इसके बाद दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। 29 मार्च 2020 को पवन कौशिक अपने प्लाट में बनाया। दोपहर में बताए गए ठिकाने पर पहुंची। प्लाट में एक कमरा भी बना है। दोनों वहीं बातचीत करने लगे। इसी दौरान दोनों ने शादी का फैसला। पहली बार पवन ने उसके साथ सम्बन्ध बनाया। इसके बाद जब तब पवन कौशिक सम्बन्ध बनाता रहा।

                 इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी। मामले की जानकारी के बाद पवन कौशिक ने कहा कि शादी से पहले बच्चा लेना ठीक नहीं। उसने गर्भपात की दवा खिलाया और गर्भ गिर गया।

                  इसके बाद भी पवन कौशिक 3 जनवरी 2021 तक लगातार सम्बन्ध बनाता रहा। इस दौरान वह दुबारा गर्भवती हो गयी। इस बार पवन कौशिक ने शादी से इंकार कर दिया। और बताया कि वह अपने समाज में शादी करने वाला है। मा्मले की जानकारी माता पिता और परिवार वालों को दी।

             सिरगिट्टी पुलिस ने प्रार्थिया के आरोपो को गंभीरता से लेते हुए पवन कौशिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(ढ) और 313 समेत पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

              पुलिस के अनुसार रिपोर्ट लिखे जाने के बाद आरोपी पवन कौशिक फरार हो गया। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी जांजगीर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपा है। तत्काल टीम को भेजकर पवन कौशिक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

TAGGED:
close