तीन साल तक नाबालिग से दुष्कर्म..शादी का झांसा देकर किया अपहरण..आरोपी न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—नाबालिग लड़की का अपहरण और बलात्कार मामले में चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान तथ्य सामने आया कि आरोपी लड़की को बहलाया फुसलाया और शादी का झांसा देकर अपहरण किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्द किया। इसके बाद न्यायालय के हवाले कर दिया है। 
 
         चकरभाठा पुलिस के अनुसार तीन जनवरी की रात्रि करीब  12 के आसपास परिजनों ने नाबालिग की अपहरण किए जाने की शिकायत की। परिजनों ने बताया कि रात्रि 10 बजे नाबालिक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है।
 
            मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया गया। आईपीसी की धारा 363 का अपराध कायम कर वस्तुस्थिति के बारे में अधिकारियों को बताया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर से जानकारी मिलि की संदेही जरहाभाठा निवासी संदेही मुकेश बघेल बालिका को अपने रिश्तेदार के  घर में छिपाया है। 
 
              खबर के बाद टीम तैयार कर मौके के लिए भेजा गया। आरोपी मुकेश बघेल के रिश्तेदार  के घर पर धावा बोलकर आरोपी गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृत बालिका को बरामद किया गया। पूछताछ कार्रवाई के बाद बालिका को परिजनो के हवाले किया गया। 
 
              विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी  वर्ष 2019 से शादी का झासा देकर बालिका से शारीरिक संबधं बनाता रहा है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(द)  4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध कायम किया गया। आरोपी मुकेश बघेल पिता प्रेमरतन बघेल को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया। 
close