6 साल किया रेप..फिर शादी से इंकार.पीड़िता के नाम से उठाया 6 लाख कर्ज..आरोपी गिरफ्तार..घर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर गिरी गाज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने कार्रवाई कर बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलि सने घर के अन्दर घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को भी धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
 
                   तोरवा पुलिस ने बलात्कार की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर चन्द घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी का नाम कारगिल चौक निवासी प्रेम शंकर साहू उर्फ प्रकाश साहू है। 
 
                  पुलिस के अऩुसार थाना क्षेत्र की पीडिता ने प्रकाश साहू के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रेम शंकर साहू उर्फ प्रकाश साहू शादी का झांसा देकर 6 साल तक लगातार शारीरीक संबंध बनाया। इतना ही नहीं प्रकाश ने पति बनकर अलग अलग समूह से  6 लाख का उधार भी लिया है। और अब शादी से इंकार कर दिया है।
 
           रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर आरोपी की पतासाजी की गयी। घेराबन्दी कर धर दबोचा गया। आईपीसी की धारा 376 का अफराध दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
 
घर में घुसकर मारपीट
 
           तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार ठाकुर ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिळाप घर घूसकर मारपीट का आरोप लगाया। प्रार्थी ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 अगस्त 2021 को देवरीखुर्द निवासी निलेश गंगोत्री उर्फ छोटू और शनि पासी दोपहर करीब एक बजे घर पहुंचे। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए दरवाजा पीटने लगे। आरोपियों ने उसके भाई संदीप के खिलाफ बाहर निकालने की बात कही। साथ ही गायब करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान आरोपियों ने बाहर से दरवाजे पर ताला भी लगा दिया। छत पर छत का भी दरवाजा बन्द कर दिया।
 
                 पुलिस तत्काल अपराध पंजीबद्ध करने के बाद निलेश गंगोत्री उर्फ छोटू ,शनि पासी को देवरीखुर्द स्थित अटलआवास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452,427,294,506,323,34 के तहत अपराधर दर्ज किया गया। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। 
close