एक साल तक किया बलात्कार..गर्भ ठहरने के बाद किया शादी से इंकार..आरोपी न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने मोपका निवासी पीड़ित महिला की शिकायत पर कुछ घंटों के अन्दर ही बलात्कार के आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम राघवेन्द्र रजक ऊर्फ रघु है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक बलात्कार किया। गर्भ ठहरने के बाद शादी से इंकार कर दिया है। 
 
            सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महमंद लालखदान निवासी राघवेन्द्र रजक के खिलाफ युवती ने थाना पहुंचकर बलात्कार किए जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया। महिला ने बताया कि आरोपी राघवेन्द्र रजक ऊर्फ रघु ने करीब एक साल तक शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार किया। इस बीच गर्भ होने की जानकारी मिली। इसके बाद जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया। तो उसने शादी से इंकार कर दिया।
 
                पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज किया गया। तत्काल पुलिस टीम को गिरफ्तार करने रवाना किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया ।
TAGGED:
close