तीन साल तक किया दुष्कर्म..अपराध दर्ज होते ही आरोपी फरार..घेराबन्दी कर पकड़ा गया बलात्कारी..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तोरवा पुलिस के अनुसार आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था।  लेकिन मुखबीर की सूचना पर 24 घण्टे के अन्दर आरोपी को धर दबोचा गया है। आरोपी का नाम राकेश  कुमार यादव है। आरोपी अकलतरा का रहने वाला है।
तोरवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार यादव ने शादी का झांसा देकर पिछले तीन साल से लड़की के साथ दुष्कर्म किया। शादी का दवाब बनाए जाने पर आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले में थाना पहुंचकर 8 नवम्बर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया।
रिपोर्ट लिखे जाने के बाद आरोपी फरार हो गया। लगातार पतासाजी के बाद मुखबीर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। गिरफ्तार कर न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close