दो साल तक किया रेप..आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद कबूल किया अपराध…और पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
’बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने शिकायत के बाद चन्द घंटों के अन्दर कार्रवाई कर पीडिता का लगातार दैहिक शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर दो साल तक संबध बनाया। इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अरूण उर्फ गोलू साहू है। आरोपी यादव नगर तिफरा का रहने वाला है।
 
 सिरगिट्टी थानेदार ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर दैहिक शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने अरूण साहू उर्फ गोलू ने शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से दैहिक शोषण किया। 12 सितम्बर .2022  को भी मां की अनुपस्थिति में भी उसी के घर में सम्बन्ध बनाया। एक बार फिर दबाव बनाए जाने पर अरूण ने शादी से इंकार किया है।
 
                   पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आईपीसी की धारा 366, 376(2) (द) और पोक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया। इसके बाद घेराबन्दी कर आरोपी को चन्द घंटों के अन्दर गिरफ्तार किया। कडाई से पूछताछ करने पर पीडिता के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया।
 
              आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिरगिटटी पौरूष पुर्रे, सहयाक उप निरीक्षक जीवन जायसवाल, आरक्षक अफाक खान और महिला आरक्षक अनिता भगत की अहम और विशेष भूमिका रही।
close