बलात्कार किया..जहर पिलाया..जान से मारने की धमकी भी दिया..होश में आने के बाद रिपोर्ट दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— चकरभाठा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम पंकज लोनिया है। आरोपी ने धमकी देकर ना केवल बलात्कार किया। बल्कि जहर पीने का भी दबाव बनाया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,506,307 और 4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 
                चकरभाठा पुलिस के अनुसार 6 जनवरी 2022 को पीड़िता अपने परिजनो के साथ थाना पहुंची। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 जनवरी 2022 को आईटीआई से पढाई कर शाम लोकल ट्रेन से चकरभाठा स्टेशन पहुंची। स्टेशन से पंकज लोनिया ने मोटर सायकल मे बैठाकर खदान तरफ ले गया। आरोपी ने दुष्कर्म किया । इस बीच पीडिता ने घर जाने की जिद की । लेकिन आरोपी ने साथ रहने की जिद करने लगा। 
 
              पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दबाव बनाकर घर जाने से ना केवल रोका। बल्कि अपने बैग से कीटनाशक दवाई निकाल कर पीने की धमकी दिया। इसके बाद उसने आरोपी के हाथ से जहर को छीना। इसके बाद आरोपी अपने पास रखे लोहे के टूल्स से जान से मारने की धमकी देकर कीटनाशक पीने का दबाव बनाया। 
 
                   पीड़िता ने बताया कि दबाव में जहर पीने को मजबूर होना पड़ा। और इसके बाद वह बेहोृश हो गयी। होश में आने के बाद परिजनो को फोन कर बुलाई। आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
                         घटनाक्रम की जानकारी के बाद चकरभाठा पुलिस ने वस्तुस्थिति की जानकारी को आलाधिकारियों के साथ साझा किया। अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने टीम को रवाना किया गया। पतासाजी के बाद आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने बलात्कार किए जाने का अपराध कबूल किया। इसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close