जुआरियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई..54 से अधिक गिरफ्तार..फटाखा की अवैध बिक्री करने वाले भी पकड़ाए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी,सिविल लाइन और पचपेढ़ी पुलिस ने अलग अलग ठिकानों पर कार्रवाई कर थोक के भाव जुआरियों को गिरफ्तार किया है। तीनों थाना क्षेत्र की पुलिस ने कुल 54 से अधिक जुआरियों को धर दबोचा है। अलग अलग थानों में पुलिस ने टीम बनाकर जुआरियों पर कार्रवाई कर धर दबोचा है।
 
 सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई
 
            सिरगिट्टी पुलिस ने टीम बनाकर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई में कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपिोयं के पास से नगद समेत 52 पत्ती बरामद हुआ है। इसी क्रम में सिविल लाइन पुलिस ने भी अभियान चलाकर कुल 15 लोगों को जुआ खेलते धर दबोचा है। आरोपियों से पुलिस ने नगद समेत ताश बरामद किया है। इसके अलावा पचपेढ़ी पुलिस ने कार्रवाई कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 15 आरोपियो को पकड़ा है। नगद समेत 52 पत्ती भी बरामद हुआ है।
 
फटाखा की अवैध बिक्री करते पकड़ाए आरोपी
        
                    पचपेढ़ी पुलिस के अनुसार पुलिस कप्तान पारूल माथुर और एडिश्ननल एसपी के निर्देश के दिन्देश पर पटाखा की अवैध करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से पटाखा समेत नगदी बरामद हुआ है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत भी अपराध दर्ज किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने भी  मगला बस्ती आजाद चौक से एक आरोपी को पटाखा बेचते पकड़ा है। 
close