पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…सड़क पर हीरोगिरी दिखाते 3 गिरफ्तार…अलग अलग मामलों में कुल 7 आरोपी पकड़ाए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सिविल पुलिस ने तीन अलग अलग प्रकरण में सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। थाना प्रभारी परिवेष ने बताया कि सड़क पर तलवार से केट काटने के आरोप में तीन और रंगदारी वसूलते दो के अलावा सट्टा पर दांव लगाते दो अन्य आरोपियों को पकडा गया है।
सड़क पर तलवार से केट काटना पड़ा भारी
 मुखबीर से जानकारी मिली कि देर रात अमेरी चौक के पास कुछ लड़के हीरोगिरी दिखा रहे हैं। आरोपी खुली सड़क पर कुछ युवक उधम मचाने के साथ तलवार से केट काट रहे हैं। जानकारी के बाद तत्काल पुलिस टीम पहुंची। पेट्रोलिंग पार्टी ने तीन आरोपियों को दोड़ाकर धर दबोचा। आरोपियों से तलवार भी बरामद किया गया। जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे।
                पकड़े गए आरोपियों का नाम लखन पात्रे. लक्ष्मीराज टोंडे और सचिन दिवाकर है। आरोपियों को खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
रंगदारी के आरोपियों पर गिरी गाज
      सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गीतांजलि सिटी निवासी मोइनुद्दीन ने रंगदारी और हीरोगिरी का अपराध दर्ज कराया। मोइनुद्दीन ने बताया कि 31 दिसम्बर की रात्रि मंगला चौक सज्जू दुकान के पास कुछ आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में हीरोगिरी दिखाते हुए कार रोका। आरोपियों ने अवैध रूप से पैसों की मांग किया। मना करने पर कार में तोड़-फोड़ भी किया। जानकारी के बाद तत्काल पुलिस टीम को दौड़ाया गया। मामले में कुदुदण्ड निवासी मोनू गौतम और आमिर खान को गिरफ्तार किया गया है।
सट्टा पट्टी के साथ पकड़ाए दो आरोपी
  मुखबीर की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस टीम ने सट्टा पट्टी के साथ दो आरोपियों जरहाभाठा स्थित अलग अलग स्थान से धर दबोचा गया है। दोनो आरोपियों के पास नगद भी बरामद किया गया है। पकड़े दोनो आरोपी मिनीबस्ती के रहने वाले है। आरोपियों का नाम राजा जांगड़े और रवि बांधी है।
close