फरार होने से पहले पकड़ाया बलात्कारी..शिक्षिका का आरोप,शादी का दिया झांसा,बार बार किया रेप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सरकण्डा पुलिस ने भागने से पहले बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षिका को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। बाद में शादी से इंकार कर दिया। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की 376 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया है।सरकन्डा पुलिस के अनुसार 21 मई को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम एरमसाही थाना मस्तुरी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत् है। ग्राम तुलसी निवासी अजय टण्डन से मोबाईल से सम्पर्क हुआ। आरोपी अजय टण्डन ने शादी वादा किया। और इसके बाद उसने  मोपका स्थित घर आना-जाना शुरू कर दिया।
              1 जुलाई 2020 को आरोपी ने शादी का  झांसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद यह सिलसिला लम्बे समय तक चला। इस दौारन आरोपी ने लॉकडाउन का बहाना कर शादी से इंकार करता रहा। 31 मार्च 2022 को दबाव बनाए जाने पर अजय टण्टन ने शादी से इंकार कर दिया।और घर आना जाना भी बन्द कर दिया।
           पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी अजय कुमार टण्डन की पतासाजी को तेज कर दिया। शिकायत के 12 घण्टे के अन्दर आरोपी अजय टण्डन को ग्राम तुलसी स्थित घर से दबोचा। 22 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
TAGGED:
close