Rashi Parivartan: 15 फरवरी से बदल सकती इन 3 राशि के लोगों की किस्मत

Shri Mi
3 Min Read

Rashi Parivartan:ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, सुख, ऐश्वर्य और विलासिता आदि का कारक माना जाता है। शुक्र के परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। शुक्र 15 फरवरी 2023 को अपनी लग्न मीन राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के मीन राशि में गोचर से कुछ राशियों को लाभ होगा। इस दौरान इन राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही बृहस्पति के साथ एक युति भी बनने वाली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से विशेष लाभ मिलेगा

शुक्र के गोचर से मिथुन, धनु और मीन राशि वालों को सबसे अधिक लाभ होगा। इसके अलावा वृष, सिंह, वृश्चिक, कुम्भ, मेष, कर्क और मकर राशि वालों को लाभ (Shukra Gochar 2023) मिलेगा।

शुक्र के गोचर से इन 3 राशियों को विशेष लाभ

मिथुन राशि – शुक्र के गोचर के कारण मिथुन राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होगा। यह गोचर मिथुन राशि के दशम भाव में होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। नौकरी या व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि की संभावनाएं हैं। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो यह एक शुभ समय है। महिलाओं के जीवन में नए प्रेमी का आगमन हो सकता है।

कन्या राशि – कन्या राशि के सप्तम भाव में शुक्र का गोचर सकारात्मक परिणाम लाएगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक संपन्नता आएगी। किसी महिला सहकर्मी के सहयोग से व्यापार में मुनाफ़ा हो सकता है। महिलाएं कोई नया काम शुरू कर सकती हैं। कोई महिला मित्र आपकी मदद कर सकती है। वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं। शुक्र की कृपा से घर में शुभ कार्य हो सकते हैं।

तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र छठे भाव में गोचर करेगा। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। नौकरी-धंधे में तरक्की की संभावना है। अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में वेतन वृद्धि संभव है। लव लाइफ शानदार रहेगी। प्रेमी जोड़ों को परिवार की तरफ से शुभ संकेत मिल सकता है। जो महिलाएं सिनेमा और कला से जुड़ी हैं, उनके लिए यह गोचर बहुत लाभ लेकर आएगा। जो लोग कम्युनिकेशन और राइटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए नौकरी का कोई बड़ा ऑफर आ सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close