Rashifal 08 January 2023: मेष-मिथुन-वृश्चिक-कुंभ के लिए दिन उत्तम पदोन्नति, तुला मकर रहें सावधान,जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Shri Mi
5 Min Read

Rashifal 08 January 2023 : ग्रहों की बात करें तो मेष राशि में राहु, मंगल वक्री अवस्था में वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। तुला राशि में केतु बैठे हैं। सूर्य और बुध धनु राशि में है। शुक्र और शनि मकर राशि में, गुरु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल

Join Our WhatsApp Group Join Now

मेष

मेष राशि वाले धन-धान्य से परिपूर्ण होंगे। आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का शुभ समय है। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि के संकेत मिलते नजर आ रहे हैं। पारिवारिक मामले में किसी के हस्तक्षेप को स्वीकार्य नहीं करेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृषभ राशि वाले का पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरों के सहयोग से आज आपको सफलता मिलेगी। दिन सकारात्मक परिणाम लाएगा । बंधुत्व की भावना आएगी। जनकल्याण के कार्य से जुड़ेंगे। व्यवसायिक सफलता मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। शिव जी को प्रणाम करते रहे, कार्य सफल होगा।

मिथुन

मिथुन राशि के लिए धन की आवक बढ़ेंगे। निवेश करने पर धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार अच्छा नजर आ रहे हैं। आज महत्वपूर्ण दिन रहेगा। शुभ मांगलिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। यात्रा के संकेत बनते नजर आ रहे हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिक परिश्रम करना होगा।

कर्क

कर्क राशि वाले के धन व्यय होंगे। ऐसा ही खर्च पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा, धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों में वृद्धि होगी, रचनात्मक कार्य फलीभूत रहेंगे। आज सितारों की तरह चमकेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। बड़े लक्ष्य की और आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

सिंह

सिंह राशि वालों की मानसिक चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, मन भविष्य सकता है। किसी निवेश में जल्दी बाजी करने से बचें। डेली रूटीन को बनाए रखें। करीबियों से बातचीत करने पर सावधानी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या

कन्या राशि वाले के आर्थिक मामले में सुधार होगा। व्यवसाय, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन सम्मान यश कीर्ति का लाभ मिलेगा। आज के दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। काम का श्रेय के लक्ष्य को पूरा करेंगे। किसी नए सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

तुला

तुला राशि वाले के धार्मिक गतिविधि वृद्धि होगी। योग्यता के अनुसार लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। शनिदेव का अध्ययन करें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों का भाग्य उदय होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे। पारिवारिक समस्या समाप्त होगी। स्नेह का भाव रखेंगे। किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें।

धनु

धनु राशि वाले के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा ।वाद विवाद में पड़ने की संभावना जताई जा रही है। सतर्क रहें। जोखिम भरा दिन रहेगा। वाहन धीरे चलाएं। आज सड़क दुर्घटना के योग हैं। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।

मकर

मकर राशि वाले के प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवन सही गुजरेगा। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा अनुभव करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

कुंभ

जोखिम भरा काम से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में मेहनत करना होगा। लाभ मिलेगा। 3 लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। परेशान करने की कोशिश करेंगे। अंत में जीत आपकी होगी।

मीन

निर्णय परेशानी भरा होगा। विद्यार्थी के लिए अच्छा दिन है। धन संबंधी मामले में सावधानी बरतें। बड़ों की बात सुनने समझने होंगे। किसी काम को आगे बढ़ा सकेंगे। परिवारिक कार्यों में पूरी रुचि रखेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close