Rashifal- मिथुन सिंह वृश्चिक के लिए आज भाग्योदय,सूर्य का राशि परिवर्तन लाएगा खुशियां,तुला मकर रहें सावधान,जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Shri Mi
6 Min Read

Rashifal 17 November 2022 : आज के पंचांग की बात करें तो 17 नवंबर, दिन गुरुवार, मास मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि 7 बजकर 57 मिनिट तक फिर नवमी का प्रवेश हो रहा है। पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र, कर्क राशि में चंद्रमा, और वृश्चिक राशि में सूर्य विराजमान है। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल :
मेष : मन प्रसन्न रहेगा बातचीत में सही है तो बरतना आवश्यक होगा, नौकरी में अफसरों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक है। किसी काम में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से उधार लेने से बचना होगा।  प्रमुख कार्य की गति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की खातिर लंबी सैर करना आपके लिए आवश्यक है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

वृषभ : वृषभ राशि वाले योग मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सफल रहेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से मजबूत रहने से मन प्रसन्न रहेगा। लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। मन में अहंकार की भावना, कार्यस्थल पर सीनियर से पूछ कर काम करना आज आपके लिए हितकर होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।  सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा होगी।

मिथुन : मिथुन राशि वाले को कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहें। गे शैक्षणिक कार्य के सुखद परिणाम मिलते नजर आ रहे हैं।  भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिलेगी। बिजनेस अच्छा रहेगा। जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। निवास स्थान के संबंध में किया गया निवेश लाभदायक होगा।

कर्क : कर्क के अंदर धार्मिक भावनाएं जागृत होगी। किसी पार्टी में आपका लगा पैसा खर्च हो सकता है। आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में सभी के साथ मिलकर चलने की कोशिश करेंगे। किसी पारिवारिक परंपरा के टूटने से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। किसी मित्र से मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप मिलेगी। समाज के कुछ बड़े लोग के साथ मेलजोल बढ़ेगा। क्रोध के अतिरेक से बचे मन प्रसन्न हो सकता है।  जीवन साथी का साथ मिलेगा। उत्साही होने से बचने की सलाह दी जा रही है।

सिंह : सिंह राशि वाले के मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी, स्वार्थ खानपान में रुचि लेंगे, नौकरी में साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के अवसर बनते नजर आ रहे हैं ,किसी अज्ञात भय से भयभीत रहेंगे। आज का दिन आपके घर में खुशियां लेकर आएगा रचनात्मक कार्य को पूरी रुचि के साथ करेंगे। बिजनेस करें लोगों के लिए अच्छा समय है। बच्चों पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

कन्या : कन्या राशि वाले का दिन आज परोपकार में व्यतीत होगा। कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।  धार्मिक स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती। आय में वृद्धि होगी। मित्र का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव दिखेगा। परिवार के सदस्य के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

तुला : तुला राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक है। मन प्रसन्न रहेगा कार्य क्षेत्र में लापरवाही न बरतें। व्यर्थ के क्रोध से बचें जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। । माता का साथ मिलेगा।  स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। क्रोध से बचने की सलाह दी जा रही है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके दिए गए सुझावों का पूरा मान रखेंगे। कुछ योजनाओं को बनाकर खर्चा करने की तैयारी की जा रही है। घरेलू चिंता आपको चिंतित कर सकती है। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। मन अशांत रहेगा। नकारात्मकता के प्रभाव से बचे। पिता का सानिध्य मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि के योग हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।

धनु : धनु राशि वाले को आज कारोबार पर ध्यान देना होगा । पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे।

मकर : मकर राशि वाले को व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है । परिवार की स्थिति को नजरअंदाज ना करें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर अधिक खर्च करेंगे। धन संचय की संभावना बन सकती है।

कुंभ : कुंभ राशि वाले का मन प्रसन्न रहेगा। क्रोध से बचे, नौकरी में तरक्की के अवसर मिल रहे हैं।  कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना की जाएगी। आज का दिन चिंता में बीतेगा। सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। मानसिकता स्पष्टता के कारण आपको भ्रम और हताशा हो सकती है।

मीन : मीन राशि के लिए आज का दिन उत्तम होगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुख में होगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close