Rashifal 2023: साल 2023 इन 3 राशियों के लिए हो सकता है लकी, क्या आपकी राशि है इस लिस्ट में शामिल?

Shri Mi
3 Min Read

Horoscope 2023: नया साल शुरू होने में लगभग 1 महीने का समय बचा हुआ है। ऐसे में हर इंसान यह जानना चाहता है कि नया साल (Rashifal 2023) उसके लिए कैसा रहने वाला है। नए साल पर उसकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। साथ ही करियर में उसको कैसी ग्रोथ मिलेगी। आपको बता दें कि साल 2023 में शनि, गुरु और राहु जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2023 शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

मिथुन राशि: साल 2023 आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आप लोगों की राशि से 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे आय और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस साल आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी मिल सकती है। वहीं इस साल आप किसी पर भी निर्भर नहीं होंगे। साल 2023 मिथुन राशि (Mithun Rashifal 2023) वालों के लिए लाभ और कमाई के नजरिए से काफी शुभ रहेंगे। वहीं आप इस साल सेविंग करने में भी कामयाब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जो लोग फिल्म और मीडिया लाइन से जुड़े हुए हैं उनको ये साल शानदार साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए साल 2023 लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस साल आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं वृश्चिक राशि Scorpio Rashifal 2023) प्रापर्टी डीलर, रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आपको इस साल अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस साल जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई जॉब के ऑफर आ सकते हैं। वहीं माता के साथ आपके संबंध भी अच्छे रह सकते हैं और माता के सहयोग से धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

मकर राशि: आप लोगों के लिए साल 2023 शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव में पूरी साल गोचर करेंगे, जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस साल पुराने निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। इस साल आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं मकर राशि (Makar Rashifal 2023) के जातकों 2023 में नौकरी के कई ऐसे मौके मिलेंगे जो आपके जीवन में खुशियां लाएंगे। साथ ही इस साल आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close