Rashifal 25 October 2022 : सूर्य ग्रहण पर वृषभ तुला सिंह को भाग्योदय, पद प्रतिष्ठा, धन लाभ, मेष-मिथुन क्रोध पर रखिए नियंत्रण, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Shri Mi
7 Min Read

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (surya grahan) आज लग रहा है। भारत में सूतक काल सुबह 4:00 बजे से शुरू हो गया है। आइए जानते हैं 12 राशियों (Rashifal 25 October 2022) का भविष्यफल :- 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जगह 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा मनाया जाएगा जबकि 27 अक्टूबर को भाई दूज मनाया जाना है। भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4:29 से शुरू होगा और 6:09 पर समाप्त हो जाएगा। वहीं भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण का असर देखने को मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सूतक काल के दौरान देश भर के मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे, ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्य की मनाही है। इसके साथ ही ग्रहण के बाद लोग गंगा या अन्य जलाशय में स्नान कर सकेंगे, आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल :-

मेष : मेष राशि वाले को अपने जीवन साथी का ध्यान रखना होगा। ध्यान और योग से मानसिक मजबूती मिलेगी। कार्य में लापरवाही होगी। परिवार के सदस्य दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मनोरंजन और सामाजिक बनेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें । आज का समय बहुत बचकर पार करे। काली वस्तु का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

वृषभ : वृषभ राशि के लिए आज का दिन उत्तम है, शत्रु पर भारी पड़ेंगे, शत्रु पर विजय प्राप्ति होगी। पैरों में चोट लग सकती है। संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी ठीक-ठाक चलेगा। धैर्य और निरंतर प्रयास से सफलता मिलेगी। लंबी अवधि के लिए स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह दी जा रही है।

मिथुन : बच्चों की सेहत का ध्यान रखेंगे महत्वपूर्ण निर्णय को अभी रोक दें, मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। दयालु स्वभाव आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा। आज आप जिस पर भरोसा करेंगे। गलत संचार आपके दिन को नीरस बना सकता है, दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव में रह सकते हैं। आज 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आपको कार्य से परहेज की सलाह दी जा रही है।

कर्क : कर्क राशि वाले के लिए उधार लिया धन चुकाना पड़ सकता है, कार्यस्थल पर सब कुछ आपके पक्ष में नजर आ रहा है। बड़े खर्च को लेकर जीवन साथी के साथ अनबन होने के संकेत मिल रहे हैं। सीने में विकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान दें। गृह कलेश के संकेत मिल रहे हैं। काली वस्तु का दान करें। लाल वस्तु अपने पास रखना हितकर होगा।

सिंह : सिंह को स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है, नाक कान गले की परेशानी से गुजरेंगे। व्यापारिक नुकसान की संभावना है। संतान की स्थिति माध्यम है, सूर्य देव को जल देने से लाभ मिलेगा। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। ऐसे लोग से दूर रहे जो किसी न किसी तरह से आप को प्रभावित कर रहे हैं।

कन्या : कन्या राशि वाले को धन आने के संकेत मिल रहे हैं, पूंजी निवेश न करने की सलाह दी जा रही है। नेत्र पीड़ा और मुख्य रूप से परेशान हो सकते हैं। आज आप अपना आपा खो सकते हैं, उतावले पन के बजाए समझदारी से काम ले। किसी के साथ और सहमति या विवाद में ना पड़े। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ अच्छे समय बिताएंगे। आज आपके साथ कुछ ऐसे लोग जुड़ेंगे। जो आपको निवेश के लिए सलाह देंगे। ऐसे लोगों से दूरी आवश्यक है। सूर्य देव को जल अर्पण करना अच्छा रहेगा।

तुला : तुला राशि के लिए आज स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, जीवन में परेशानियां आ सकती है, प्रेम संस्थान पहले से बेहतर है। व्यापार में भी मध्यम लाभ नजर आ रहे हैं। शनि देव की आराधना करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। गंभीर मूड में रहेंगे महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जिससे तनाव बढ़ सकता है। लंबी अवधि के निवेश से बचने की सलाह दी जा रही है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि को आज नेत्र पीड़ा सिरदर्द कर्ज की स्थिति आ सकती है। सावधान रहने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का समय मध्यम कहा जा सकता है। लंबी कानूनी मसलों मैं आज सफलता मिलेगी। शाम के समय दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ध्यान न देने पर जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

धनु : धनु राशि के लिए स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान दें। सरकारी तंत्र से खराब समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक नुकसान की संभावना बनती नजर आ रही है। अनावश्यक चीजों पर अधिक खर्च करेंगे। योग्य कर्मचारियों को अपने नियोक्ताओं से पदोन्नति या मौद्रिक लाभ मिलने की संभावना बनती नजर आ रहे हैं।

मकर : मकर राशि वाले नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य वाले से बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी में हार का मुंह देखना पड़ सकता है। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। उपहारों की अपेक्षा कर सकते हैं। परिवार में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में कुछ मुद्दों के कारण देरी हो सकती है। कड़ी मेहनत और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे।

कुंभ : कुंभ राशि को यात्रा से कष्ट हो सकता है। अपमानित होने के भय नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। गणेश जी की आराधना करना आपके लिए लाभकारी होगा। विनम्र व्यवहार की प्रशंसा होगी। रिश्तेदारों के साथ बहस हो सकती है। कुछ लोग को अपने कार्य क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बच्चे आप से और अधिक समय की मांग कर सकते हैं।

मीन : मीन राशि वाली ऊर्जा से भरे रहेंगे। कोई असाधारण कार्य कर सकते हैं। चोट लग सकती है। परेशानियों में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। किसी मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचें। परिवार के सदस्य के साथ बहस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ मुद्दे का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close