रश्मि सिंह ने किया भूमि पूजन..समग्र विकास में गौठान जरूरी..सरकार का फैसला..सभी पंचायतों में गौठान जरूरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)— छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के इतिहास में गौठान जनहित में लायी गयी क्रांतिकारी योजना है। यह प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना भी है। छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में इस योजना का अहम योगदान होगा। यह बातें तखतपुर विधायक और संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने बोड़सरा के आश्रित ग्राम बुटेना में भूमि पूजन के दौरान कही। 
 
          प्रदेश सरकार में संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक रश्मी आशीष सिंह ने बोड़सरा के आश्रित गांव पाली में विधि विधान से गौठान भूमि पूजन किया। सारी प्रक्रिया के बाद संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक  पंचायत में गौठान निर्माण हो। सरकार का लक्ष्य और विचार दोनो पारदर्शी हैं। गौ रक्षा की दिशा में गौठान मील का पत्थर साबित होगा।
 
         रश्मि सिंह ने कहा कि पंचायत में एक गौठान के बनने से ना केवल किसानों का पशुधन सुरक्षित होगा। बल्कि आर्थिक रूप से गांव का विकास भी होगा। आने वाले समय में गौठान का महत्व सबको दिखाई देने लगेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान योगेश साहू जनपद सदस्य, चंद्रिका मरावी सरपंच बोड़सरा, खेलन बाई सरपंच बुटेना, परमेश्वर साहू दिलहरण निषाद समेत कांग्रेस कार्यकर्ता, अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे। 
 
 
 
close